Lucknow Mein Sabse Sasta Khana: मात्र 20 रूपए में लखनऊ में यहाँ मिलेगा भरपेट खाना, बेहद लाजवाब होंगें ये पकवान

Lucknow Mein Sabse Sasta Khana: लखनऊ में यहाँ आपको भरपेट खाना मिलेगा साथ ही यहाँ की थाल में आपको एक से बढ़कर एक व्यंजन भी मिलेंगें।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-16 07:48 IST

Lucknow Mein 20 Rupay mein Khaana (Image Credit-Social Media)

Lucknow Mein 20 Rupay mein Khaana: लखनऊ में अगर आपको बेहद सस्ते में भरपेट खाना मिल जाये तो कहना ही क्या साथ ही ये बेहद स्वादिष्ट भी होगा। आइये जानते हैं कहाँ मिलेगा ये लाजवाब खाना और क्या क्या होगा इसमें शामिल।

लखनऊ में मात्र 20 रूपए में मिलेगा भरपेट खाना 

लखनऊ में कई सारे स्ट्रीट फूड्स हैं जो आपको बहुत पसंद आयेंगें। वहीँ आज हम जिस स्ट्रीट फ़ूड की बात कर रहे हैं उसमे आपको सस्ता और पेटभर खाना मिलेगा वो भी बिलकुल घर जैसा। यहाँ का खाना आपको बेहद पौष्टिक लगेगा और साथ ही साथ ये स्वाद में भी काफी अच्छा है। आइये जानते हैं आखिर खाना और कितने बजे लगता है ये फ़ूड कार्नर।

लखनऊ में आपको यहाँ एक पूरा मील मिलेगा जिसमे रोटी सब्जी चावल दाल अचार सबकुछ मिलेगा। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। ये आपको लखनऊ के माड़ियाओं पुलिस स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के नीचे सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ये कार्ट आपको मिल जायेगा। साथ ही यहाँ सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ लगी रहती है। जिससे आपको भरपेट खाना मिलेगा और साथ ही आपको यहाँ वहां जाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इनका खाना एकदम घर जैसा रहता है जो आप रोज़ आराम से खा सकते हैं। साथ ही यहाँ लोग इनके दाम सुनकर दौड़े आ रहे हैं क्योंकि इतने सस्ते में इतना कुछ मिलना संभव नहीं होता। यहाँ आपको भरपेट खाना मिलेगा साथ ही ये आपको दाल और सब्जी सब दे रहे वहीँ चावल और दो रोटी भी इनकी इस थाल में मौजूद है। यहाँ का खाना न सिर्फ सस्ता है बल्कि ये बेहद अच्छा भी होता है।

जितनी देर इनका कार्ट यहाँ मौजूद रहता है आपको यहाँ खूब भीड़ नज़र आएगी और साथ ही दोपहर 3 बजे तक इनका पूरा खाना ख़त्म भी हो जाता है। ये बेहद सफाई से और पौष्टिक भोजन परोसते हैं जिसे हर कोई काफी ज़्यादा पसंद करता है। 

Tags:    

Similar News