Mathura Famous Mandir: बेहद ही खूबसूरत हैं मथुरा के यह मंदिर, आप भी जरूर करें दर्शन

Mathura Famous Mandir: आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व में हरे राम हरे कृष्ण की गूंज सुनाई देती है। उनकी महिमा को देखने और उनके बचपन से मिलने के लिए रोजाना लाखों लोग मथुरा आते हैं।

Report :  Kajal Sharma
Update: 2023-03-04 02:51 GMT

Mathura temple(Social media)

Mathura Famous Mandir: भगवान श्री कृष्ण के भक्तों की संख्या देश के कोने-कोने में देखी जाती है। कहते हैं कि अगर कोई सच्ची श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण को पुकारता है, उनकी भक्ति करता है, तो श्रीकष्ण हर रूप में उसका साथ देते हैं। किसी के भगवान, किसी मित्र, किसी के प्रेमी, तो किसी के बेटे के रूप में कृष्ण अपने भक्तों के साथ रहते हैं। यही कारण है कि आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व में हरे राम हरे कृष्ण की गूंज सुनाई देती है। उनकी महिमा को देखने और उनके बचपन से मिलने के लिए रोजाना लाखों लोग मथुरा आते हैं। आएं भी क्यों न मथुरा भूमि मंदिरों की है, जहां आपको हर नुक्कड़ पर मंदिर मिल ही जाएगा। 'भगवान कृष्ण जन्मभूमि' में न केवल भगवान कृष्ण को बल्कि भगवान शिव को भी समर्पित मंदिर हैं। इस तरह आप यहां वैष्णव और शैव संस्कृति को एक साथ देख सकते हैं।

मथुरा के मंदिर


श्रीकृष्ण जन्मस्थान- Krishan Janambhoomi

श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा में है, जिसे जेल की कोठरी के चारों ओर बनाया गया है। कहा जाता है कि इस जेल में ही श्रीकृष्ण के माता-पिता, माता देवकी और वासुदेव को कंस द्वारा कैद किया गया था। हिंदुओं के लिए इस मंदिर का बहुत महत्व माना है क्योंकि यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान कहा जाता है। दर्शन के लिए यह मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर के 12 तक खुलता है, इसके बाद शाम 4 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है।


द्वारकाधीश मंदिर - The Dwarkadhish Temple

मथुरा के पवित्र मंदिरों में गिना जाने वाला द्वारकाधीश मंदिर मथुरा में स्थित है। यह मंदिर अपनी अपनी विस्तृत वास्तुकला और चित्रों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। साल 1814 में यह मंदिर निर्मित किया गया था, जिसकी चमक आज भी बरकरार है। यमुना नदी के घाटों के पास स्थित मंदिर और उसके आसपास कई दिलचस्प एक्टिविटीज भी मौजूद हैं।

समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर के 10:30 बजे तक

शाम 4:30 बजे से रात के 7 बजे तक


बिड़ला मंदिर मथुरा - Birla Mandir

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 6.5 किमी दूर बिड़ला मंदिर स्थित है। जिसे गीता मंदिर भी कहा जाता है। यह एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है जहां तीर्थयात्री और पर्यटक समान रूप से आते हैं। यह मंदिर मुख्यतौर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है।

समय: सुबह 5 बजे से दोपहर के 12 तक,

दोपहर 2 बजे से रात के 9 बजे तक


श्री जुगल किशोर जी मंदिर- Shri Jugal Kishor Ji Mandir

यह मंदिर मथुरा में केशी घाट के पास स्थित है, यही कारण है कि इस मंदिर को केशी घाट के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर शहर के चार सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। बताया जाता है कि यह मंदिर 1727 ईस्वी में किया गया था। जिसके निर्माण के लिए लाल बलुआ पत्थर में का इस्तेमाल किया गया था।

समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर के 10:30 बजे तक

शाम 4:30 बजे से रात के 7 बजे तक

Tags:    

Similar News