Himachal Tour Package: यहां देखें कैसे सस्ते में घूमे हिमाचल, स्वर्ग है मैकलोडगंज की ये जगहें

अगर आप घूमने की सोच रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश की तैयारी कर लीजे। हम आपको हिमाचल प्रदेश की सैर कराते हैं। हिमाचल में धर्मशाला के पास मैकलोडगंज नाम का एक फेमस हिल स्टेशन है।

Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-11 14:53 GMT

मैकलोडगंज (फोटो- सोशल मीडिया)

Mcleodganj : भारत में घूमने की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों हिल स्टेशन का नाम सबसे ऊपर आता है। मौसम चाहे सर्दियों का हो या फिर गर्मी का, घूमने की चाह रखने वालों के लिए ये मायने नहीं रखता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक बहुत सी जगहें हैं। उन जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

अगर आप घूमने की सोच रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश की तैयारी कर लीजे। हम आपको हिमाचल प्रदेश की सैर कराते हैं। हिमाचल में धर्मशाला के पास मैकलोडगंज नाम का एक फेमस हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन ट्रेकर्स को काफी पसंद आता है। यहां मैकलोडगंज की संस्कृति कुछ ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का बहुत सुंदर मिश्रण है।

हिल स्टेशन मैकलोडगंज को छोटे ल्हासा के नाम से जाना जाता है। चारों तरफ से घनी वादियों से ढका हुआ मैकलोडगंज एक बहुत ही सुंदर शहर है। ये शहर तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर होने के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। ये जगह हिमाचल में ऊपरी धर्मशाला के पास है। यहां पर तिब्बतियों की बस्तियां हैं। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और धार्मिक मान्यताओं वालें नामग्याल मठ और त्सुगलाखंग यहीं हैं। चलिए मैकलोडगंज में घूमने (Mcleodganj Mein Ghumne Ki Sabse Acchi Jagah) की पांच जगहों के बारे में बताते हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)

भागसू फॉल्स

Jagha Bhagsu

मैकलोडगंज के नजदीक भागसू फॉल्स बहुत ही खूबसूरत घूमने की जगह है। ये हिमाचल के धर्मशाला में है। यहां पर पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए वाकई में ये जगह बहुत अच्छी है। भागसू फॉल्स यानी झरना मैकलोडगंज और धर्मशाला को जाने वाली सड़क पर है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है।

दर्शनीय स्थल नामग्याल मठ
Namgyal Monastery Mcleodganj

नामग्याल मठ मैकलोडगंज में सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय जगहों में से एक है। ये तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का निवास स्थान है। इस नामग्याल मठ सबसे बड़ा तिब्बती मंदिर भी है। इस मठ की नींव 16 वीं शताब्दी में दूसरे दलाई लामा ने रखी थी। इस मठ को भिक्षुओं द्वारा धार्मिक मामलों में दलाई लामा की सहायता करने के लिए स्थापित किया गया था।

इस समय नामग्याल मठ में करीब 200 भिक्षु हैं जो मठ की प्रथाओं, कौशल और परंपराओं की रक्षा करने और संरक्षित करने की दिशा में कार्यरत हैं। ये जगह बहुत ही शांति प्रिय जगह है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

भागसुनाथ मंदिर

Bhagsunath Temple

मैकलोडगंज में भागसुनाथ मंदिर फेमस धार्मिक और दर्शनीय स्थल है। ये जगह सुंदर ताल और हरी-भरी वादियों से घिरी हुई है। ये मंदिर मैकलोडगंज से करीब 3 किलोमीटर की दूरी है। यहां पर भागसुनाग मंदिर बहुत पुराना मंदिर है। इस मंदिर राजा भागसू ने भगवान शिव और स्थानीय देवता भागसू नाग के समर्पण में बनाया गया था। साल के 12 महीने यहां पर्यटक और श्रद्धालू  आते हैं।

ट्रायंड मैकलोडगंज
Triund Mcleodganj

(फोटो- सोशल मीडिया)

मैकलोडगंज में ट्रायंड घूमने की सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। मैकलोडगंज से करीब 9 किलोमीटर दूर ट्रायंड एक बहुत फेमस ट्रेक है। ये पहाड़ी इलाके में काफी ज्यादा ऊँचाई पर है। यहां पर आकर आपको हिमालय में ट्रेकिंग करने का आनंद प्राप्त होगा। 

डल झील
Dal Lake Mcleodganj 

डल झील मैकलोडगंज में घूमने की सबसे फेमस जगहों में से काफी चर्चित है। ये हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में तोता रानी के गाँव के पास समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊँचाई पर है। इस डल झील नाम के साथ श्रीनगर की डल झील से लिया गया। मैकलोडगंज की ये झील ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों और विशाल पेड़ों से घिरी हुई है। इस हरे-भरे माहौल में पर्यटकों का मन आनंदित हो उठता है। इस झील के किनारे भगवान शिव का मंदिर है। इस झील का पानी हरा है। ये झील मछलियों का निवास स्थान है। जबकि कई लोग पुरानी मान्यताओं के तौर पर इस झील को शापित बताते हैं।


Tags:    

Similar News