New Delhi To Chandigarh Flight: राजधानी दिल्ली से फ्लाइट के जरिए पहुंचे चंडीगढ़, यहां देखें डिटेल्स

New Delhi To Chandigarh Flight Details : भारत की राजधानी नई दिल्ली से अगर आपको पंजाब के चंडीगढ़ की यात्रा करनी है। तो फ्लाइट के जरिए आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं। चलिए हम आपको फ्लाइट्स की जानकारी देते हैं।

Update: 2024-07-25 10:58 GMT

New Delhi To Chandigarh Flight Details (Photos - Social Media) 

New Delhi To Chandigarh Flight Details : नई दिल्ली भारत की राजधानी है और कई मायने में यह शहर बहुत खास है। राजधानी होने के साथ-साथ यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं। जहां पर अक्सर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर आप इंडिया गेट से लेकर लाल किला सब कुछ देख सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस शहर के इतिहास और आधुनिकता का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। चंडीगढ़ पंजाब का प्रसिद्ध शहर है और अगर आप पंजाबी संस्कृति को पास देखना चाहते हैं तो यहां पर जाया जा सकता है। चंडीगढ़ में घूमने फिरने के लिए भी बहुत सी जगह मौजूद है जहां का दीदार आप कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हो चंडीगढ़ जाना चाहते हैं या फिर टूर पर निकले हैं और दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करनी है तो फ्लाइट के जरिए यह यात्रा की जा सकती है। चलिए आपको फ्लाइट की जानकारी देते हैं। नई दिल्ली से चण्डीगढ़ तक की फ़्लाइट खोज रहे हैं? यहां वह सब है जो आपको जानना आवश्यक है! सुविधा के लिए और समय बचाने के लिए, अपने गंतव्य के निकटतम हवाई अड्डे को चुनें। चण्डीगढ़ के लिए निकटतम हवाई अड्डा चण्डीगढ़ है और इसके लिए IATA कोड IXC है।

दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport Details in Hindi)

इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भारत की राजधानी एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह नई दिल्ली नगर केन्द्र से लगभग 16 कि॰मी॰ दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर बना यह भारत का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। नए टर्मिनल 3 पर परिचालन शुरू होने के साथ, दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण विमानन केंद्र बन गया है। दिल्ली एयरपोर्ट का निर्माण 1930 में हुआ थाI इस हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल हैं। टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 का उपयोग घरेलू परिचालन के लिए किया जाता है।



 


चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport Details in Hindi

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL) एक संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (GMADA) के माध्यम से पंजाब सरकार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के माध्यम से हरियाणा सरकार के सहयोग से कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत शामिल किया है। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास, संचालन और रखरखाव करना है। मोहाली, पंजाब में एक नया अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है। नया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 19 अक्टूबर, 2015 से चालू हो गया है। AAI, GMADA और HUDA के बीच संयुक्त उद्यम समझौते के अनुसार, इक्विटी योगदान क्रमशः 51.00%, 24.50% और 24.50% के अनुपात में है।

नई दिल्ली से चण्डीगढ़ लिए एयरलाइंस (Delhi To Chandigarh Airlines)

वर्तमान में, 4 एयरलाइनें दो गंतव्यों के बीच उड़ानें संचालित कर रही हैं और लगभग 23 उड़ानें नई दिल्ली से चण्डीगढ़ तक हर सप्ताह उड़ान भरती हैं।

नई दिल्ली से चण्डीगढ़ फ्लाइट का  किराया (Delhi To Chandigarh Flight Fare)

नई दिल्ली से चण्डीगढ़ उड़ानों के लिए न्यूनतम हवाई किराया 2384 होगा, जो मार्ग, बुकिंग समय और उपलब्धता के आधार पर 17512 तक जा सकता है।

यह अनुशंसा की जाती है कि आप नई दिल्ली चण्डीगढ़ राउंड-ट्रिप बुक करें, क्योंकि यह हमेशा अधिक किफायती साबित होता है।

New Delhi To Chandigarh Flight Details 


नई दिल्ली से चण्डीगढ़ के लिए फ्लाइट की डिटेल्स (New Delhi To Chandigarh Flight Details) 

नई दिल्ली से चण्डीगढ़ तक की पहली फ़्लाइट में सवार होने के लिए, विस्तारा चुनें, जो 05:50 पर प्रस्थान करती है, इस रूट की अंतिम फ़्लाइट विस्तारा है, जो 21:55

एलाइंस एयरलाइन की एक फ्लाइट 4:55 से दिल्ली से चलती है और 6:00 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाती है।

एयर इंडिया की फ्लाइट 5:50 पर निकलती है और 7:00 बजे चंडीगढ़ लग जाती है।

एयर इंडिया की एक और फ्लाइट 8:45 पर निकलती है और 10:00 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाती है।

इंडिगो एयरलाइंस सफर करना चाहते हैं तो दोपहर 2:55 पर एक फ्लाइट निकलती है जो 4:00 चंडीगढ़ पहुंच जाती है।

5:25 पर भी इंडिगो की एक फ्लाइट है जो शाम 6:20 पर चंडीगढ़ पहुंच जाती है।

8:00 बजे विस्तार की फ्लाइट निकलती है जो केवल 55 मिनट में यानी की 8:55 पर चंडीगढ़ लग जाती है।

विस्तार की एक और फ्लाइट 1:35 पर दोपहर में निकलती है जो 2:50 पर चंडीगढ़ पहुंच जाती है।

इंडिगो की एक फ्लाइट 9:30 पर निकलती है जो 10:20 पर चंडीगढ़ पहुंच जाती है।

इंडिगो की एक और फ्लाइट 8:00 बजे होती है जिससे 8:50 पर चंडीगढ़ लग जाती है। 

Tags:    

Similar News