Prayagraj Dussehra Mela 2024: प्रयागराज में इस बार ऐसी होगी दशहरा की धूम, जानिए यहाँ के प्रमुख आकर्षण

Prayagraj Me Dussehra Mela 2024: प्रयागराज में सालों से दशहरा मेला लग रहा है आइये जानते हैं इस साल क्या होने वाली है इसकी खासियत।

Update:2024-10-04 16:38 IST

Prayagraj Me Dussehra Mela 2024 (Image Credit-Social Media)

Prayagraj Me Dussehra Mela 2024: प्रयागराज के सिविल लाइन्स में होने वाला मेला काफी भव्य होने वाला है। इसके लिए तैयारियां भी ज़ोरों शोरो से चल रहीं हैं। यहाँ आपको हिन्दू संस्कृति का खूबसूरत दर्शन होगा। इसके पहले भी यहाँ का मेला काफी भव्य रहा है। ऐसे में आपको यहाँ कई चीज़ें आकर्षित कर सकतीं हैं। आइये जानते हैं क्या-क्या है यहाँ की खासियत।

प्रयागराज दशहरा मेला (Prayagraj Ka Dussehra Mela)

मेला चाहे जो भी हो उसका नाम सुनते ही हम सभी का मन ख़ुशी से भर जाता है। यहाँ आप अपने घरवालों के साथ ढेर सारी मस्ती भी करते हैं। सबसे ज़्यादा ऐसे में बच्चे एन्जॉय करते हैं। वहीँ प्रयागराज का दशहरा मेला बच्चों को और भी ज़्यादा पसंद आता है। यहाँ आपको कई तरह की स्टाल्स मिल जायेंगीं जहाँ खिलौने, झूले और कई सारी चीज़ें उपलब्ध हैं। आइये प्रयागराज में लगने वाले इस मेले के बारे में और भी जानकारी ले लेते हैं।

प्रयागराज में सालों से दशहरे के अवसर पर झांकियां निकलतीं हैं जहाँ लोग रात भर मेले का आनंद लेते हैं और झाकियां भी देखते हैं। वहीँ इस साल भी यहाँ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलने वाला है। अपोली बाग़ से लेकर लेबर चौराहे के बीच मेले की धूम देखते ही बनती है। इसके साथ ही साथ यहाँ की कोल्ड ड्रिंक काफी प्रसिद्ध है जो आपको 5 रूपए में मिल जाएगी। वैसे इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है लेकिन लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

ये मेला पूरी रात चलता है जिसमे आपको तरह तरह की मिठाई से लेकर घर की ज़रूरत का सामान भी मिल जाता है। वहीँ यहाँ सबसे ज़्यादा पसंद की जाती है आम से बनी अमावट। इसके अलावा यहां आपको हर तरह की स्वदेशी मिठाई भी मिल जाएगी। मेले में आपको बड़ी संख्या में लोग मिल जायेंगें। यहाँ का मुख्य आकर्षण विशेष तरह का भोपू भी है।

इस मेले को देखने हर उम्र के लोग पहुंचते हैं। रावण दहन और कई रंगारंग कार्यक्रम भी लोगों को काफी ज़्यादा आकर्षित करते हैं। साथ ही साथ यहाँ पर आपको थोड़ी थोड़ी दूर पर डीजे पर संगीत बजता मिल जायेगा जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। 

Tags:    

Similar News