Best Poha Outlets in Noida: ये है दिल्ली नोएडा के मशहूर पोहा स्टॉल्स, बहुत स्वादिष्ट है यहां का पोहा जलेबी

Best Poha Outlets in Delhi/Noida : वहां जलेबी एक ऐसी चीज है लोगों को बहुत पसंद है। चलिए आज हम आपको दिल्ली नोएडा के कुछ मशहूर पोहा स्टॉल्स के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-07-22 09:30 GMT

Best Poha Outlets in Delhi/Noaida (Photos - Social Media)

Best Poha Outlets in Delhi/Noida: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा भले ही इंडिया में ना रहती हो लेकिन भारतीयों के दिल में आज भी उनकी खास जगह है। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई को हुआ था और जब भी वो भारत आती हैं। उन्हें यहां के खूबसूरत स्थान और बेहतरीन खाने का स्वाद लेते हुए देखा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने खुद कहा था कि उन्हें भारतीय खाना बहुत पसंद है। वो दाल रोटी खाना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें ब्रेकफास्ट में पोहा खाना अच्छा लगता है। चलिए आज हम आपको दिल्ली और नोएडा के कुछ फेमस पोहा आउटलेट्स के बारे में बताते हैं।

पोहा खाने से क्या फायदा होता है? (Benefits of Eating Poha?)

पोहा खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पाचन बेहतर बनता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती और अगर पहले से है भी तो इससे राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, फाइबर गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जिससे गट माइक्रोबायोम बेहतर रहता है।

Best Poha Outlets in Delhi/Noaida


पत्रकार पोहा (Patrakaar Poha)

दिल्ली नोएडा की फिल्म सिटी में आपको पत्रकार पोहा वाले का स्टाल दिखाई देगा। यहां पर आपको इंदौर स्टाइल का पोहा खाने को मिलेगा। यहां पत्रकारों के लिए अलग-अलग स्टाइल के पोहे मिलते हैं। यहां एडिटर स्पेशल पोहा, रिपोर्टर स्पेशल पोहा और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पोहा भी मिलता है।

जैन पोहा सेंटर (Jain Poha Center)

यमुनापार का लक्ष्मी नगर के पास लगने वाले मंगल बाजार में जैन पोहा के नाम से एक स्टॉल है। यहां का पोहा काफी स्वादिष्ट और हल्का है। दूर-दूर से लोग यहां पोहे का स्वाद चखने के लिए आते हैं। दोपहर तक लोगों की भीड़ की वजह से यहां पोहा खत्म हो जाता है।

पता- दुकान नंबर 4, ब्लॉक एफ, लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली, दिल्ली, 110092

Best Poha Outlets in Delhi/Noaida


इंदौरी पोहा (Indori Poha)

इसका नाम सुनकर आपको लगेगा कि यहां वाकई में इंदौरी पोहा मिल रहा है। यह बात वाकई में सच है क्योंकि आप यहां स्ट्रीट पर खड़े होकर स्वादिष्ट पोहे का आनंद ले सकते हैं। यहां उबले हुए पोहे, सेव, कटे हुए प्याज के साथ परोसे जाते हैं और साथ में जलेबी भी होती है।

पता- इंदौरी पोहा, गली नंबर 4, गोविंदपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली

हेल्दी पोहा सेंटर (Healthy Poha Center)

नोएडा के अट्टा मार्केट के बारे में तो सभी जानते हैं। यहां पर आपको खाने पीने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां मशहूर इंदौरी पोहा ट्राई करना तो बनता ही है। यहां पोहे के साथ तली हुई मिर्ची मिलती है।

पता- पॉकेट ए, सेक्टर 18, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201301

Best Poha Outlets in Delhi/Noaida


राजस्थानी कचौड़ी जंक्शन (Rajasthaani Kachouri Junction)

पोहे की असली स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। दुकान के नाम में भले ही राजस्थान आता हो लेकिन स्वादिष्ट पोहे का स्वाद यहां इंदौर की तरह होता है। इसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

पता- वेस्ट पटेल नगर में सुभाष ज्वेलर्स के पास दुकान स्थित है। 

Tags:    

Similar News