Delhi Haunted Places: बहुत खौफनाक की दिल्ली की जगह, पास से गुजरने से भी डरते हैं लोग

Delhi Haunted Places: दिल्ली भारत की राजधानी के तौर पर प्रसिद्ध है और यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज आपके यहां की कुछ डरावनी जगह के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-07-29 05:47 GMT

Delhi Haunted Places (Photos - Social Media)

Delhi Haunted Places : दिल्ली एक ऐसी जगह है, जिसे दिल वालों के शहर के नाम से पहचान जाता है। यह भारत की राजधानी है और इस शहर में देखने के लिए बहुत सी चीज है। दिल्ली के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन यहां पर की डरावनी और रहस्यमय जगह भी मौजूद है। चलिए आज हम आपको दिल्ली के पांच भूतिया जगह के बारे में बताते हैं।

मालचा महल दिल्ली (Malcha Mahal Delhi)

दिल्ली की डरावनी जगह में यहां का एक किला भी है जो दक्षिणी इलाके में मौजूद है। उसका नाम मालचा महल है और इस महल में एक राजकुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से यह खंडहर की तरह पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस महल में बेगम विलायत महल की आत्मा भटकती है । कथित तौर पर कुचले हुए हीरे निगलने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इस रहस्यमयी शाही परिवार के आखिरी सदस्य प्रिंस अली रजा की भी 2017 में मृत्यु हो गई थी। उन्हें महल के अंदर मृत पाया गया था।

Malcha Mahal Delhi


दिल्ली कैंटोनमेंट (Delhi Cantonment)

यह दिल्ली की सबसे ज्यादा डरावनी जगह में से एक है और कहा जाता है कि यहां पर आलोकित शक्तियों के कारण कई सारी घटनाएं हुई है। लोगों का कहना है कि यहां पर सफेद साड़ी में एक महिला घूमती है हालांकि यह सब सुनी हुई बातें हैं। दिल्ली कैंटोनमेंट रोड जिसे सबसे भूतिया शहर माना जाता है, कहा जाता है कि यहां एक औरत सफेद साड़ी में घूमती है। यही नहीं, ये औरत लोगों से लिफ्ट मांगती है और ना देने वाली की गाड़ी के पीछे भी दौड़ती है।

Delhi Cantonment


खूनी दरवाजा दिल्ली
 (Khooni D
arwaza Delhi)

यह भी सबसे डरावनी जगह में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यहां से लोगों की चिकनी और चिल्लाने की आवाज आती है। इस जगह पर तीन राजकुमारी को मार दिया गया था। खूनी दरवाजा जिसे लाल दरवाजा भी कहा जाता है, दिल्ली में बहादुरशाह ज़फ़र मार्ग पर दिल्ली गेट के निकट स्थित है।

Khooni Darwaza Delhi


भूली भटियारी दिल्ली (Bhuli Bhatiyari Delhi)

दिल्ली के केंद्रीय रिज़र्व फॉरेस्ट में एक इमारत बनी हुई है जिसे भूली भटियारी का महल कहा जाता है। कहां जाता है कि यहां पर भटियारी जाति की एक महिला की मृत्यु हुई थी और उसकी आत्मा यहां पर भटकती है।

Bhuli Bhatiyari Delhi


फिरोज शाह कोटला दिल्ली (Firoz Shah Kotla Delhi)

दिल्ली की सबसे पुरानी संरचनाओं में से एक, फ़िरोज़ शाह कोटला किला, सन् 1354 में, सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुगलक द्वारा बनवाया गया था। दिल्ली में मौजूद फिरोज शाह का कोटा भी डरावनी जगह में से एक है। जानकारी के मुताबिक यहां पर गुरुवार के दिन मामबत्तियां चलती हुई दिखाई देती हैं।

Firoz Shah Kotla Delhi


Tags:    

Similar News