Places to Visit in October: अक्टूबर में दक्षिण भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें

Beautiful Places to Visit in October: अब जल्द ही विंटर सीजन शुरू होने का रहा है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको दक्षिण भारत का रुख करना चाहिए।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-23 14:52 GMT

Places to visit in October (Image: Social Media)

Best Places to Visit in October: अब जल्द ही विंटर सीजन शुरू होने का रहा है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको दक्षिण भारत का रुख करना चाहिए। दरअसल अक्टूबर के महीने में दक्षिण भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो घूमने के लिए बेस्ट हैं। अक्टूबर में इन जगहों की खुबसूरती आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर में दक्षिण भारत में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें कौन सी हैं:

वायनाड (Wayanad)

दरअसल वायनाड केरल के बारह जिलों में से एक है जो कन्नूर और कोझिकोड जिलों के मध्य स्थित है। बता दे कोझीकोड के समुद्र तटों से करीब 76 किमी की दूरी पर स्थित, यह मनमोहक हिल स्टेशन अपने वन्य जीवन, जंगलों के लिए मशहूर है। यह भारत के उन स्थानों में से भी एक है जहाँ आपको बार-बार आने का मन करेगा। आपको यहां विंटर सीजन का लुफ्त उठाने के लिए जरूर जाना चाहिए।

वागामोन (Vagamon)

केरल स्थित वागमोन दक्षिण भारत का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पहाड़ी आकर्षण, खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। बता दे यहां की हरी भरी हरियाली आपको अपना दीवाना बना देगी। दरअसल यह सुंदर शहर समुद्र तल से करीब 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और चाय बागानों की हरियाली से खूबसूरती से घिरा हुआ है। आपका यहां अक्टूबर के महीने में जरूर जाना चाहिए।

चेत्तीनाद (Chettinad)

दरअसल तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में स्थित, इस जगह को प्यार से मंदिर शहर के रूप में जाना जाता है। यहां का चेट्टीनाड व्यंजन एक फेमस फूड है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इतना ही नहीं यह टाउनशिप महलनुमा घरों, राजसी हवेली, आकर्षक संग्रहालयों और बहुत कुछ इसकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। आपको यहां एक बार जरूरी जाना चाहिए। 

वट्टकनाली (Vattakanal)

वट्टकनाली यह खुबसूरत और हरी वनस्पति के लिए प्रसिद्ध जगह है, वट्टाकनाल कोडाईकनाल वॉटरफॉल से लगभग 6 किमी दूर है। यह अपनी खुबसूरती और वादियों के लिए बायुर मशहूर है। यहां पर, आप लकड़ी के घर में रहने का विकल्प चुन सकते हैं। 

मदिकेरी (Madikeri)

दरअसल मदिकेरी को मडिकेरी, मधुकेरी और मरकरा के नाम से भी जाना जाता है। मदिकेरी दक्षिण-पश्चिम भारत के दक्षिण राज्य कर्नाटक में स्थित है। बता दे मदिकेरी पश्चिमी घाट में 1,160 मीटर की ऊँचाई पर मैसूर से मंगलोर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। एशिन पश्चिमी घाट में स्थित यह खूबसूरत पहाड़ी शहर, समुद्र तल से 1452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और नेचर लवर के लिए बेस्ट जगह है। यहां के रंगीन परिदृश्य, हरे-भरे लकड़ी के ढलान, घने जंगल, धुंध भरे पहाड़, मसाले और चाय के बागान आपको बहुत पसंद आएंगे। अक्टूबर के महीने में आपको इस जगह की यात्रा जरूर करनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News