World First Pure Veg City: विश्व का पहला शुद्ध शाकाहारी शहर, आखिर कैसे मिली ये उपलब्धि

World Pure Vegetarian City: भारत में दुनिया का पहला पूरी तरह से शाकाहारी शहर है, जो भारत के गुजरात राज्य में है। चलिए जानते है इसके बारे में की कैसे ये शहर शाकाहारी बना....

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-03 03:53 GMT

Pure Vegetarian City of World (Pic Credit-Social Media)

Gujarat Famous City Patilana Details: भारत कई अनोखी जगहों वाला देश है। इन्हीं जगहों में से एक है दुनिया का पहला शाकाहारी(World First Vegetarian City) शहर। हम बात कर रहे है गुजरात के भावनगर जिले से करीब 55 किलोमीटर दूर पालिताना शहर की पूरी तरह से शाकाहारी है। पालिताना शहर में मांसाहारी भोजन(Nonveg Food) पूरी तरह से प्रतिबंधित है और यहां जानवरों की हत्या करना गैरकानूनी माना जाता है।

गुजरात के भावनगर का यह शहर है खास

भारत में गुजरात के भावनगर जिले में स्थित एक छोटा सा शहर, जैन धर्म का पालन करने वालों के लिए सबसे शुद्ध और पूजनीय स्थलों में गिना जाता है। दरअसल, यहां खाने के लिए जानवरों को मारना पूरी तरह से गैरकानूनी है और अंडे या मांस बेचना सख्त मना है। इस जगह पर एक अनोखा पहाड़ है जिस पर 900 से भी ज्यादा मंदिर हैं। इसे शत्रुंजय(Shatrunjay) कहा जाता है। मंदिर की सतह तक पहुंचने के लिए करीब 3950 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।



ऐसे पहुंच सकते है यहां

आप पालीताना शहर ट्रेन, बस या फ्लाइट से भी पहुँच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो आपको भावनगर या अहमदाबाद के लिए ट्रेन लेनी होगी।

इसलिए बना शुद्ध शाकाहारी शहर

पालिताना शहर को जैन धर्म का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी रहते हैं, इसीलिए उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इस जगह पर मांसाहारी भोजन की बिक्री बंद की जाए और जानवरों की हत्या बंद की जाए। वर्ष 2014 में सरकार ने इस क्षेत्र में पशु वध पर प्रतिबंध लगा दिया और तब से यहां एक भी पशु नहीं मारा गया। यह प्रतिबंध तब लागू किया गया जब लगभग 200 जैन साधुओं ने भूख हड़ताल करके सरकार को यह दिखाने के लिए विरोध किया कि वे इस क्षेत्र में पशु वध और उपभोग की अनुमति देने के बजाय मरना पसंद करेंगे। तब सरकार ने उनकी मांग स्वीकृत कर ली थी।



क्यों उठाया था जैन अनुयायियों ने ये कदम

ऐसा इसलिए है क्योंकि पालीताना सैकड़ों मंदिरों का घर है। यह जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थस्थल भी है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर परिसर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनके उद्धारकर्ता आदिनाथ एक बार इसकी पहाड़ियों पर चले थे और तब से यह स्थान अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस बात का कोई निश्चित आंकड़ा नहीं है कि कितने लोग जैन धर्म का पालन करते हैं, लेकिन दुनिया भर में यह संख्या चार से पांच मिलियन के बीच है!



पालिताना में जरूर घूमे ये शहर 

अगर आप पालीताना शहर घूमने जा रहे हैं, तो शत्रुंजय हिल, श्री विशाल जैन संग्रहालय, हस्तगिरी जैन तीर्थ, गोपनाथ बीच आदि जगहों पर ज़रूर जाएँ।

Tags:    

Similar News