PHOTO GALLERY: भारती-हर्ष की पूल पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने की जमकर मस्ती

Update: 2017-12-02 07:16 GMT

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कंगन सेरेमनी और माता की चौकी के बाद शुक्रवार को गोवा में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस पूल पार्टी में टीवी के सेलेब्स शामिल हुए।पूल पार्टी में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, शनाया ईरानी, आसा नेगी, रित्विक धन्जनी, प्रिया बैनर्जी, मोनालिसा सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।

यह भी पढ़ें....पीरियड्स को लेकर बॉलीवुड के मेल-फीमेल स्टार्स की है ऐसी सोच, जो कर देगी हैरान

पूल पार्टी से पहले कृष्ण अभिषेक और भारती सिंह ने मीडिया से बातचीत भी की। दोनों की शादी के सारे फंक्शन गोवा के लग्जरी होटल Adamo The Bellus में हो रहे हैं।पूल पार्टी के लिए स्वीमिंग पूल लोकेशन को कलरफुल अम्ब्रेला थीम से सजाया गया है। लोकेशन को रेड रोज एंड अंब्रेला थीम रखी गई है।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के नाम के पहले लैटर को रेड एंड व्हाइट रोज से लिखा गया है। ये लोकेशन मैन गेट पर डिजाइन की गई है। साथ ही डेकोरेशन के लिए कमल के फूलों का भी यूज किया गया है। भारती और हर्ष गुरुवार को ही गोवा पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें....GOOD NEWS: सनडांस फैस्ट के लिए चुनी गई प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म

1 दिसंबर को यहां भारती और हर्ष की पूल पार्टी की जाएगी। पूल पार्टी के साथ ही यहां मेहंदी सेरेमनी भी होगी। 2 दिसंबर को भारती-हर्ष की कॉकटेल पार्टी और संगीत का आयोजन होगा। 3 को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे।

Tags:    

Similar News