हर रोज रात को आप भी रखते हैं दरवाजे के सामने झाड़ू तो फिर जान लें इससे जुड़ी शुभ-अशुभ बात

Update: 2017-04-28 03:39 GMT

लखनऊ: कहते हैं कि घर आंगन में सुबह-सुबह झाड़ू लगाने से महालक्ष्मी का स्नेह बना रहता है। झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने-कोने में भी सफाई रहती है, वहां का सकारात्मक ऊर्जा सदैव बनी रहती है। घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो लक्ष्मी कृपा कभी कम नहीं होती है। जानते हैं इससे जुड़े शकुन और अपशकुन...

आगे....

*सूर्य उदय से पहले सुबह-सुबह आंगन में झाड़ू लगाना चाहिए। इसी तरह किसी के घर से जानें के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि इससे उस व्यक्ति का काम नहीं बनता।

*कहा जाता है कि खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन होता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।

आगे....

* वहीं भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो जाता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

*दक्षिण-पश्चिम दिशा झाड़ू रखने के लिए शुभ मानी जाती है।

आगे....

*यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

Tags:    

Similar News