क्रिसमस में मार्केट्स यूं हुए हैं गुलजार, फ्लेवर्ड केक्स और मिनी सेंटा से आप भी बांटे प्यार

Update: 2016-12-21 07:39 GMT

लखनऊ: दिसंबर का महीना आते ही लोगों की आंखों में क्रिसमस की चमक दिखने लगती है। लोग महीने की शुरुआत से ही क्रिसमस की तैयारियों में जुट जाते हैं। अब जब क्रिसमस के किए समय कम बचा है, तो इसकी रौनक मार्केट्स में कुछ और ही है। नवाबों के शहर लखनऊ में तो क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां देखते ही बन रही हैं। अमीनाबाद, हजरतगंज, पत्रकारपुरम, भूतनाथ मार्केट्स सब के सब गुब्बारों, घंटियों और सेंटा क्लाज के मुखौटों से सजी हुई हैं। मार्केट्स में क्रिसमस के लिए तरह-तरह के फ्लेवर और डिजाइन वाले केक्स भी खूब बिक रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए नवाबों के शहर में क्रिसमस की तैयारियां

सुबह से लेकर शाम तक लोग जमकर क्रिसमस की खरीदारी में जुटे हुए एक तरफ जहां लोग अपने घरों को सजाने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह क्रिसमस की हो रही हैं तैयारियां

छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लाज से सजी दुकानों पर भीड़ लगाकर खड़े हुए हैं। किसी को गोल चेहरे वाला सेंटा क्लाज पसंद आ रहा है, तो किसी को मोटी रुई वाला। लाल रंग की सेंटा कैप्स से सजी दुकानें लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रही हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए नवाबों के शहर में क्रिसमस की तैयारियां

बच्चों में हर बार कि तरह इस बार भी सेंटा कैप्स और बेल्स का क्रेज छाया हुआ है। बच्चे लाल रंग की क्यूट-क्यूट कैप्स पहनकर काफी खुश हो रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए क्यूट और मिनी सेंटा क्लाज

मार्केट में मौजूद मिनी सेंटा क्लाज क्रिसमस की तैयारियों में चार चांद लगा रहे हैं। इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में अगर आप यह किसी को गिफ्ट में देते हैं, तो उसके चरे पर बड़ी स्माइल ला सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे सजी हैं मार्केट्स

क्रिसमस पर अपने कस्टमर्स के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए बेकरी में तरह-तरह के फ्लेवर वाले केक्स मौजूद हैं। जिनमें लोगों को स्ट्रॉबेरी केक, चॉकलेट केक, पाइनएप्प्ल केक जैसी फ्लेवर खूब बिक रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए मार्केट में मौजूद अट्रैक्टिव डिजाइन वाले केक

क्रिसमस पर बन रहे केक्स की खासियत यह है कि इन पर क्रिस्स्मस से जुड़ी डिजाइन बनी हुई है। किसी केक पर सेंटा बना हुआ है, तो किसी पर छोटे-छोटे क्यूट से कलर्ड सितारे लगे हुए हैं। केक काटने के बाद आप इन सितारों को खा सकते हैं क्योंकि इन्हें ईटिंग मैटेरियल से ही बनाया गया है।

आगे की स्लाइड में देखिए स्नोमैन वाले केक्स

क्रिसमस पर मार्केट्स में आए ये डिजानर केक खूब पसंद किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं केक पर विंटर का भी असर दिख रहा है। इन केक्स पर जो स्नो मैन की डिजाइन बनी हुई हैं, उन्हें विंटर कैप्स पहनाई गई हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए चॉकलेट से बना सेंटा

अगर आप क्रिसमस के लिए केक खरीदने जा रहे हैं, तो चॉकलेट वाला केक खरीद कर घर लाइए। इससे न केवल आपके घर के बच्चों के चेहरे पर स्माइल आएगी बल्कि क्रिसमस का मजा भी दोगुना हो जाएगा। क्रिसमस पर सेंटा वाले चॉकलेट केक भी खूब ट्रेंड में हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए और भी डिजाइनर केक्स

क्रिसमस का केक हो और सेंटा न हो, तो शायद केक में वो मजा नहीं आएगा सेंटा वाले केक बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। इन्हें देखते ही आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।

आगे की स्लाइड में देखिए क्रिसमस पर कुजींस

क्रिसमस पर लोग अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स को तरह-तरह के गिफ्ट्स जैसे चॉकलेट, टॉफ़ीज, केक्स और ड्रेस देते हैं। इनमें कुजींस तो और भी खास होती हैं । क्रिसमस पर कुजींस का खास महत्त्व है। इसी के चलते मार्केट में तरह-तरह के फ्लेवर वाली कुजींस सज गई हैं। इन्हें और भी अट्रैक्टिव लुक देने के लिए कॉटन से सजाया गया है।

आगे की स्लाइड में देखिए मार्केट में मौजूद क्रिसमस ट्री

आगे की स्लाइड में देखिए मार्केट में मौजूद अट्रैक्टिव सेंटा क्लाज

आगे की स्लाइड में देखिए लखनऊ में क्रिसमस की तैयारियां

Tags:    

Similar News