स्वपन दिखता है पैसा तो जानिए आने वाले समय का संकेत

Update: 2018-01-27 07:01 GMT

जयपुर:स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले समय के शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्व संकेत है। सपने में जो कुछ भी व्यक्ति देखता है उसका संबंध आने वाले समय से होता है। सपने में जहां कुछ चीजों को देखना शुभ माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे सपने होते हैं जिसका संकेत अशुभ माना जाता है। सपने में पैसा देखना एक ऐसा स्वप्न होता है जिसका संकेत शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पैसा देखना एक बहुत ही शुभ संकेत देने वाला सपना होता है। ऐसा सपना स्पष्ट रूप से धन लाभ की ओर संकेत देता है।

यह पढ़ें...गरीबी से हैं परेशान, तो शास्त्रों में बताए इन सरल उपायों से पाएं निदान

ज्योतिष भी इस सपने को शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सपने में पैसे देखता है। वह आने वाले समय में धन से परिपूर्ण होने वाला है। साथ ही यदि आप सपने में दूसरों से पैसा लेते देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको निश्चित तौर पर धन लाभ होने वाला है। इसके अलावे सपने में यदि आप ऐसा देखते हैं तो इसका अर्थ है कि कहीं से भी आपको बहुत सारा पैसा मिलने वाला है।

साथ ही अगर आप सपने में यह देखते हैं कि आपको कहीं से भी बहुत सारा पैसा मिला है। इस स्थिति में समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऐसा सपना इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आपको बिना मेहनत बहुत सारे पैसे मिलने वाले हैं।

अगर आप सपने में सिक्के देखते हैं तो यह दरिद्रता का सूचक है। इसके अलावे सपने में कागज का नोट देखना साक्षात् लक्ष्मी के आने की सूचना देता है।सपने में नोट देखना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा सपना धन लाभ की ओर संकेत करता है। सपने में कागज के नोट देखना आने वाले समय में बिना मेहनत किए कहीं से धन प्राप्ति की तरफ संकेत देता है।

Tags:    

Similar News