9 नवंबर को है यह शुभ योग, अपनी राशि के अनुसार करें ये काम

Update:2017-11-06 12:39 IST

जयपुर: गुरु-पुष्य योग साल में बहुत कम बनता है। यह योग तब बनता है जब देव गुरु बृहस्पति नक्षत्रों के राजा पुष्य में प्रवेश करते हैं। यह शुभ योग जब गुरूवार को पड़ता है तो बहुत शुभ हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि इस शक्तिशाली योग में जो भी कार्य किए जाते हैं सभी सफल होते हैं। विशेषतौर पर राशि के अनुसार यदि इन उपायों को किया जाता है तो उसका लाभ भी मिलता है।

इस गुरु-पुष्य नक्षत्र में बृहस्पति देव की आराधना के साथ-साथ महालक्ष्मी की आराधना भी लाभकारी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी इस महायोग में भक्त के हरेक मनोकामना पूर्ण करती हैं। साथ ही इस नक्षत्र में किसी भी प्रकार की पूजा का फल अत्यंत शुभ होता है। इस साल यह गुरु-पुष्य नक्षत्र 9 नवंबर की दोपहर 1:39 से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इस गुरु-पुष्य महायोग में योग में शनि की महादशा रहेगी। कुंभ लग्न का उदय होगा और चंद्रमा कर्क राशि पर राहु के साथ रहेंगे। इसके अलावे सूर्य और बृहस्पति भी उच्च स्थान पर होंगे। इस कारण राजयोग का निर्माण होगा। जिन जातकों की शनि की दशा चल रही है उन्हें अच्छा प्रभाव मिलेगा। इस योग में तंत्र विद्या से संबंधित शक्तियां भी जागृत की जाती है।

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह समय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ है। हल्दी का यह विशेष उपाय लाभकारी सिद्ध होगा। सबूत हल्दी के सात टुकड़े कर पूरी रात जल में डालकर रखें। फिर दूसरे दिन सुबह में इस जल को नहाने वाले पानी में डालकर स्नान कर लें। बचे हुए हल्दी को पीले कपड़े में बंधकर पूजा स्थल पर रखें। इस तरह आपको दाम्पत्य जीवन की हर समस्या का समाधान हिल सकता है।

वृषभ राशि इस राशि के जातकों के लिए उसके शत्रु को पराजित करने का अच्छा समय है। 9 नवंबर की दोपहर 1:39 के बाद पीपल की लकड़ी में पीला धागा पुरुष अपने दाएं हाथ में और स्त्री बाएं हाथ में बांध लें।

मिथुन राशि इस राशि वाले जातकों के लिए धन की चिंता दूर करने का सबसे अच्छा समय है। करना यह है कि घी का दीपक जलाकर 'ॐ ह्रीं श्री नम:' का 108 बार हल्दी के माला पर जाप करें।

कर्क राशि यह दिन आपके लिए मानसिक चिंता दूर करने के लिए अच्छा है। इस चिंता को दूर करने के लिए बरगद के पत्ते का दूध माथें के दोनों तरफ मल लें।

 

यह भी पढ़ें...अतिथि देवो भव! इस तरह लगाइए पता ये सत्य है या असत्य

सिंह राशि पारिवारिक विवाद को खत्म करने का शुभ समय है। इस दिन घर में खीर बनाएं। 'ॐ बृहस्पतये नम:' मंत्र का जाप करते हुए खीर को दूर्वा से अभिषिक्त करें। इसके बाद इस खीर को खा लें ध्यान रखना है कि अगले दिन सूर्योदय तक कुछ नहीं खाना है।

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु-पुष्य योग कानूनी बाधाओं को दूर करने हेतु अच्छा समय है। इस दिन किसी ईंट पर हल्दी से 'ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:' लिखकर ईंट को किसी मंदिर में रख दें।

तुला राशि तुला राशि वाले जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, करियर में तरक्की के लिए शुभ समय है। एक तांबे का सिक्का लें इस दिन अपने बॉस से 9 नवंबर की दोपहर 1:39 के बाद 'ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:' का जाप करते हुए प्रमोशन की बात करें।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए पारिवारिक समस्या दूर करने के लिए यह दिन अच्छा है। इस दिन एक कटोरी में सरसों का तेल रखें। फिर उसमें चुटकी भर हल्दी डालें। 9 नवंबर को दोपहर 1:39 के बाद सुंदरकांड का पाठ करें। इसके बाद कपूर की टिकिया उस तेल में डालकर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। घर-परिवार के हर समस्या दूर होगी।

धनु राशि धनु राशि वाले जातकों के लिए यह समय अपनों को करीब लाने का सबसे उत्तम है। इसके लिए आपको पीला धागा लेना है और इसमें 7 गांठ लगाना है। इसके बाद अपनी दाहिनी मुट्ठी में बंदकर 'ॐ ब्रं बृहस्पतये नम:' का जाप करें। फिर इसे अपने गले में धारण कर लें। इसे तब तक धारण करना है जब तक ऐसी समस्या का समाधान न हो जाए।

यह भी पढ़ें...हाथ की उंगली में पहना ये छल्ला बदलता है किस्मत, रखता है बीमारियों से दूर

मकर राशि मेष राशि के जातक को परिवार में एकजुटता लाने के लिए यह उपाय बेहद लाभकारी साबित होगा। इस दिन सात साबूत उड़द को हल्दी में रंगकर किसी पात्र में रख लें। फिर 9 नवंबर को दोपहर 1:39 के बाद पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से परिवार में एकजुटता बनी रहेगी।

कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन कर्ज से मुक्ति पाने का सबसे उत्तम है। इस दिन 7 छुआरे लें और इस पर हल्दी से तिलक कर दें। फिर 'ॐ ब्रं बृहस्पतये' नम:' का जाप कर इसका सेवन करें।

मीन राशि मीन राशि वाले जातकों के लिए पति-पत्नी में मधुरता लाने के लिए यह दिन अच्छा है। इस दिन एक छोटा सा ईंट का टुकड़ा लें। फिर इसे शहद में डुबाकर 'ॐ ब्रं बृहस्पतये' नम:' का 11 बार जाप कर किसी ताबीज में डालकर गले में धारण करें।

Tags:    

Similar News