अगर सोच रहे हैं नया घर या जमीन लेने की तो ध्यान रखें आसपास ना हो यह जगह

Update: 2017-11-22 04:07 GMT

जयपुर: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर और उसके आसपास की ऊर्जा हमें प्रभावित करती है। हमारी उन्नति और दुर्गति का कारण बनती है।

यह भी पढ़ें...ये तीन मंत्र करते हैं करोड़पति बनने की राह आसान, आप भी आजमा सकते हैं एकबार

*वास्तु के अनुसार जहां शराब की दुकानें होतीं हैं वहां नकात्मक ऊर्जा चरम पर होती है। इस स्थान के आसपास घर लेना या बनाना गृहस्थ जीवन के लिए बेहद खराब होता है।

*भविष्य पुराण के अनुसार चौराहे के ठीक ऊपर यानि जहां चार रास्ते आकर इल रहे हों वहां भूलकर भी हर नहीं बनवाना चाहिए। ऐसे स्थान पर पहले से हर बना भी है तो खरीदना नहीं चाहिए। ऐसे घर अशुभ माने गए हैं।

यह भी पढ़ें...‘ॐ’ मंत्र के उच्चारण से मिलता है कई बीमारियों से आराम, जपें सुबह शाम

*शास्त्रों के अनुसार खंडहर मकानों के आसपास या वीरान पड़े घरों के पास घर बनवाना या खरीदना नहीं चाहिए। वास्तु के अनुसार इन जगहों के आसपास घर लेना या नया मकान खड़ा करना मानसिक दोष उत्पन्न करता है। साथ ही इन घरों से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा आपके घर-परिवार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

*वास्तु के अनुसार बूचरखाने के आसपास घर लेना या बनाना बेहद खराब होता है। क्योंकि यहां पशु की हत्या की जाती है। यहां भारी संख्यां में मासूम जानवरों का खून बहाया जाता है। यहां से आ रही दर्दनाक आवाजें एवं यहां का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा को पैदा करता है। इसलिए ऐसी जगह पर या इसके आसपास भी रहना शास्त्रानुसार अशुभ है।

यह भी पढ़ें...ASTRO : 22 नवंबर : मीन राशि वाले बीमा व टैक्स पे का रखें ध्यान, पढ़ें बुधवार राशिफल

*घर बनाने या खरीदने के लिए अच्छे स्थान का चयन करें। ताकि भविष्य में घर-परिवार में खुशियां सदैव सकारात्मक उर्जा बरकरार रहे। वास्तु के अनुसार ऐसी जगहें जहां भूलकर भी घर नहीं लेना चाहिए। ऐसे जगहों पर घर लेने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिस कारण घर के मुखिया समेत परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।शास्त्रों के अनुसार शमशान की भूमि पर या उसके आसपास घर नहीं बनाना चाहिए। जब कभी भी घर खरीदने जाएं या जमीन लेने जाएं तो सबसे पहले यह मालूम करें कि पहले कभी यहां कोई शमशान तो नहीं था। क्योंकि भले ही वहां शमशान हटा दिया गया हो ,लेकिन वहां की नकारात्मक ऊर्जा कभी नष्ट नहीं होती है।

*वास्तु के अनुसार अस्पताल या किसी केयर सेंटर के आसपास कभी भी घर नहीं लेना चाहिए। साथ ही इस स्थान पर घर बनवाना भी नहीं चाहिए। क्योंकि इन जगहों से बड़ी संख्या में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए इनके समीप रहना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

 

Tags:    

Similar News