FOR GIRLS: अगर आपको है अकेले घूमने का शौक, तो यह हैं इंडिया की सबसे सेफ सिटीज

Update: 2017-01-25 08:29 GMT

मुंबई: जब भी लड़कियों के घूमने की बात आती है, तो परिवार वाले पहले ही परेशान हो जाते हैं कि अकेली लड़की कैसे दूसरी जगह जाएगी? क्या वो उसके लिए सुरक्षित होगा? क्या जिन लड़कियों को ट्रैवल का शौक होता है, उन्हें कई बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना आईडिया ड्रॉप करना पड़ता है। पर हमारे देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां अगर लड़कियां अकेले ट्रैवल करना चाहें, तो वह सुरक्षित रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह जगहें ठीक हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की सेफ सिटीज के नाम और उनके बारे में

नैनीताल: नैनीताल इंडिया की सेफ जगहों में से एक है। उत्तराखंड की ये जगह अपनी ख़ूबसूरती के साथ-साथ दोस्ती भरे वाले मिजाज के लिए भी फेमस है। इसलिए नैनीताल देश भर से आने वाली अकेली महिला ट्रैवलर के लिए सुरक्षित है। यहां काफी भीड़-भाड़ होने की वजह से भी महिलाएं खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की दूसरी सेफ सिटी का नाम

उदयपुर: कहा जाता है कि राजस्थान के लोग काफी फ्रेंडी और हेल्पफुल नेचर के होते हैं और उदयपुर ऐसे लोगों से भरा पड़ा है। लेकिन उदयपुर के बारे में एक बात और फेमस है कि यहां कपल्स ज्यादा जाते हैं, तो हो सकता है कि लड़कियां अकेले जाने में हिचक महसूस करें। लेकिन अगर उन्हें ट्रैवल और एडवेंचर का शौक है, तो आप बिंदास यहां घूम सकती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की तीसरी सेफ सिटी का नाम

लद्दाख: सोलो ट्रेवलिंग के लिए यह जगह सबसे अच्छी है लद्दाख में लोगों को दोस्तों के साथ बाइक पर जाने में आता है। लड़कियों के लिए यह जगह काफी अच्छी है। लद्दाख में देखने वाली चीजें दूर-दूर होती हैं, इसलिए यहां घूमने जाने से पहले वहां की सारी जानकारी जुटाकर ही जाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की चौथी सेफ सिटी का नाम

खजुराहो: अगर आपको हेरिटेज जगहें घूमने का शौक है, तो खजुराहो से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। आपको बता दें कि यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल खजुराहो के मंदिर की खूबसूरती वाकई अलग है। लेकिन यहां आने से पहले लड़कियों को थोड़ी चालाकी सीखने की जरूरत है क्योंकि यहां के गाइड आने वाले लोगों से खूब पैसे ऐंठते हैं। यहां लक्ष्मण मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, मातंगेश्वर महादेव मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर और आदिनाथ की खूबसूरती देखने वाली है और लड़कियों के लिए सुरक्षित भी है।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की पांचवी सेफ सिटी का नाम

काजीरंगा: अकेली महिला या लड़की के लिए आसाम के काजीरंगा नेशनल पार्क यादगार लम्हा बन सकता है। यह जगह वाइल्ड लाइफ का एक्सपीरियंस लेने के लिए बहुत अच्छी है। अकेले हो या ग्रुप में, यह जगह दोनों तरफ से लड़कियों के लिए सेफ है और यादगार ट्रिप साबित हो सकती है।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की छठी सेफ सिटी का नाम

शिमला: लड़कियों को हिल स्टेशन घूमना काफी पसंद होता है। वह अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए ऐसी जगहों पर अकेले जाना पसंद करती हैं। यहां साल भर आने वाले टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है। जिसकी वजह से अकेले घूमने जाने वाली लड़कियों के लिए यह शहर काफी सुरक्षित है। शिमला में महिलाएं देर रात भी घूम सकती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए महिला ट्रैवलर के लिए इंडिया की सातवीं सेफ सिटी का नाम

सिक्किम: लड़कियों को नेचर से जुड़ने का शौक होता है, ऐसे में सिक्किम उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है। नार्थ ईस्ट की चारों ओर ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, गहरी घाटियां और बौद्ध मोनेस्ट्रीज हर किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट करती हैं। इस जगह के लोग फ्रेंडली नेचर के होते हैं। खाने-पीने से लेकर घूमने-फिरने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इसलिए यहां महिलाएं अकेले ही अपनी ट्रिप को एंज्वॉय कर सकती हैं।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News