यहां लिया है भगवान गणेश ने जन्म, क्या आपने किए इनके दर्शन?

Update: 2016-11-10 05:36 GMT

जालंधर: दुनिया अंधविश्वास और चमत्कार को हमेशा से मानती रही है और उसके प्रति आस्था भी व्यक्त करते हैं। जालंधर के एक गांव में आस्था और विश्वास के इसी चमत्कार की एक दास्ता है। यहां एक बच्चा है जिसकी लोग पूजा कर रहे है। इस गांव के लोग इस बच्चे को भगवान का अवतार मानते हैं और इसकी पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इस अजीबो गरीब बच्चे के बारे में ....

ये अजीबो गरीब बच्चा जालंधर में रहने वाला है। इसकी उम्र लगभग 6 साल है। इस बच्चे का नाम प्रांशु है और यहां के लोग इसे गणेश कहते हैं। लोगों का मानना है कि ये भगवान श्री गणेश का अवतार है। इस बच्चे का चेहरा अजीब है इसका सिर बड़ा है और आंखे भी बड़ी-बड़ी है।

आगे की स्लाइड्स में देखें वीडियो कैसे लोग करते है बच्चे की पूजा....

Full View

सौजन्य: यू टूब और बी टीवी

लोग इस बच्चे को देखने और मिलने के लिए काफी जतन करते है। प्रांशु के पिता कमलेश का कहना है कि वो उसे रोज स्थानीय धार्मिक जगहों के पास ले जाते है जहां पर इस बच्चे से मिलने वाले लोग इससे आर्शीवाद लेते हैं। ये बच्चा सचमुच भगवान है या सिर्फ एक सामान्य बच्चा है इस बात का कोई प्रमाणिक सबूत तो नहीं है। लेकिन इस वीडियो में देख सकते है कि कैसे लोग इस बच्चे के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News