फ्रांस में लव बर्ड्स अब नहीं लगा सकते LOCK, पर खुलेआम कर सकते हैं लिपलॉक

Update: 2016-09-06 06:53 GMT

पेरिस: दुनिया भर के लव बर्ड्स का ठिकाना फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर सिरीन सीन नदीके किनारे बसा है। नदी पर बने पुलों पर आने वाले जोड़े अपने प्यार के इजहार के लिए लॉक लगाते हैं, लेकिन अब शहर में इसकी जगह लिप-लॉक वाले प्यार के इजहार को ज्यादा दी जाने लगी है। यहां आने वाले जोड़े पुलों पर लॉक लगाकर प्यार बयां तो नहीं कर सकते, लेकिन हां खुलेआम लिपलॉक कर सकते हैं।

परंपरा के नाम पर बर्बाद हो रहे हैं पुल

वहां के प्रशासन का यह कहना है कि पुलों पर ताला लगाने की परंपरा पुलों को बर्बाद कर रही है और ये लव बर्डस का शहर इस परंपरा से बदहाली की स्थिति में जा रहा है और लिपलॉक के नए ट्रेंड से इस पुरानी परंपरा का अंत निश्चित है।

प्यार के इजहार का अपनाएं अगल तरीका

न्यूज एजेंसी एफे के अनुसार, चाहे फ्रांस हो या ब्रिटेन वहां की सरकार लव लॉक पर अब लगाम लगाने के लिए प्रयासरत है। और टूरिस्टों से प्यार का इजहार के लिए अब दूसरे हथकंडे अपनाने को कहा जा रहा है।

विरासत को बचाने की पहल शुरू

पेरिस नगर प्रशासन का मानना है कि इस रोमांटिक शहर को खासकर सेनी नदी और उस पर बने पुल के आसपास का इलाका की विरासत को बचाने के लिए इस तरह की पहल की बहुत जरूरत है। इस अभियान में सीन नदी पर बने सबसे पुराने पुल पोंट न्यूफ पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...OMG: यहां लड़कों का होता है शिकार,लड़कियां उनसे करती हैं जबरन प्यार

लॉक की वजह से ढ़हे पुल

यहां का एक पोंट न्यूफ पर बना पुल लव लॉक की वजह से ढह गया तो साल 2014 में पोंट डि आर्ट्स के पुल को बाड़ लगाकर बचाया गया। बाद में पेरिस प्रशासन ने 70 टन वजन के तालों को पुल से हटवाया। वहां तक टूरिस्ट ना पहुंच पाएं इसके लिए कांच की दीवारों का इस्तेमाल किया गया।

कब से शुरू हुआ था चलन

पुलों पर ताले लगाने की शुरुआत चाहे जब हुई हो पर इसका चलन नोबेल आई वांट यू से शुरु हुआ है। इसके कैरेक्टर फ्रेडिको मोक्सिया ने अपने प्यार के इजहार में रोम के पुल में ताला लगाया था। तभी से दुनिया के कोने-कोने से आने वाले लव बर्डस के लिए पुलों पर ताला लगाकर अपने प्यार का इजहार करना ट्रेंड बन गया।

Tags:    

Similar News