गांधी जी ने चमकाया प्यार की निशानी ताजमहल को, यकीं न हो तो देखें फोटोज

Update: 2016-10-02 11:19 GMT

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर को शुरू किए 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत आज ताजनगरी आगरा में ताजमहल के साए में स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी का रूप धरकर सफाई अभियान चलाकर देश को स्वच्छता का संदेश दिया। हाथों में झाड़ू थामे ताजमहल के पीछे यमुना नदी की ओर छोटे-छोटे बच्चों को महात्मा गांधी के रूप में सफाई करता देख हर कोई अचंभित था।

आगे की स्लाइड में देखिए इस अनोखे सफाई अभियान की फोटोज...

इन बच्चों ने महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आज सफाई कर पूरे देश को मोहब्बत की निशानी ताजमहल से संदेश दिया है।

आगे की स्लाइड में जानिए कहां-कहां चला यह स्वच्छ भारत अभियान

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज के ही दिन से शुरू किए 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आज ताजनगरी आगरा में ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी गेट और यमुना नदी के पीछे महताब बाग के पास निरंकारी मिशन से जुड़े 6000 स्वयंसेवको ने भी ताजमहल के चारों ओर सफाई कर न सिर्फ गंदगी को साफ किया गया।

आगे की स्लाइड में देखिए इस अभियान में कैसे जुटी लोगों की भीड़

पूरे देश में यह संदेश भी दिया गया कि देश को स्वच्छ रखना पहली प्राथमिकता है। निरंकारी मिशन की माता कृष्णा जी ने बताया कि इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को रेलवे स्टेशनों पर इस अभियान की शुरुआत की गयी थी।

आगे की स्लाइड में जानिए कितने स्टेशनों पर कर चुके हैं सफाई...

पूरे साल हर माह देश के 50 स्टेशन पर सफाई करने के बाद आज पुनः 2 अक्टूबर को ताजमहल के चारों तरफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तत्परता से जुटे हैं लोग इस अभियान में

इस अभियान में लगभग 6 हजार से ज्यादा स्वयंसेवको ने भाग लिया।

 

Tags:    

Similar News