प्रेग्नेंसी के दौरान खाते हैं चीजें तो मां-बच्चे दोनों के लिए है जानलेवा

Update: 2017-11-26 04:35 GMT

जयपुर: किसी भी महिला का मां बनना उसके सम्मान की बात होती है। घर परिवार व आसपास के लोग गर्भवती होने पर उसका विशेष रूप से ख्याल रखते हैं। घर के सभी सदस्य और रिश्तेदार गर्भवती महिला को खान-पान से जुड़ी कई जानकारियां और सलाह देते रहते हैं। लेकिन उन सभी सलाह के अलावा गर्भवती महिला को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए। अगर प्रेग्नेंट लेडी इन चीजों का सेवन करेगी तो गर्भपात का खतरा हो सकता है। प्रेग्नेंसी में आप जिन चीजों को सेवन कर रही हैं, उसके लाभ और नुकसान को जानना बहुत जरूरी है। यह मां- बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होगा। प्रेग्नेंसी में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए..

यह भी पढ़ें....टैक्सी ड्राइवरों के लिए सरकार की पहल, छुड़ाएगी शराब-पोनोग्राफी की लत

प्रेग्नेंसी के आखिरी तीन महीनों में अंगूर खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर्स भी अंगूर खाने से मना करते हैं। अंगूर की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण असमय प्रसव पीड़ा का खतरा बढ़ जाता है। इन सबके अलावा आप अपने डॉक्टर्स से खाने-पीने की सलाह ले सकते हैं।

वैसे तो अनानास हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं। गर्भावस्था में अनानास के सेवन से मिस्कैरिज हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में कॉफी, ग्रीन टी या सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। कॉफी में कैफीन, ग्रीन टी में कैटेचीन होता है, जिसके कारण गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक्स के सेवन से बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें....HEALTH: हार्ट अटैक ही नहीं प्रजनन संबंधी कई रोगों में भी तुलसी होती है गुणकारी

पाइन एप्पल में भरपूर मात्रा में ब्रोमेलिन तत्व पाया जाता है, जिसके कारण गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।गर्भावस्था के दौरान कच्चे पपीते के सेवन से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना बढ़ जाती है। आप पका पपीता खा सकती हैं। इसमें विटामिन सी के साथ और भी कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो गर्भावस्था में कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।

 

Tags:    

Similar News