अगर खर्च से बचना है तो कभी ना लें नीले रंग का पर्स, जानिए कौन सा कलर है बेस्ट

Update: 2016-12-23 08:29 GMT

लखनऊ: धन की कमी को पूरा करने के लिए धर्म शास्त्रों में बहुत सी बातें बताई गई है। कई नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती। सभी लोग साधारणतया अपने पैसे पर्स या वॉलेट में ही रखते है। महिलाओं के लिए तो पर्स एक फैशन स्टेटमेंट होता है। फेंग शुई के अनुसार आपके पर्स का रंग भी भाग्य बदलता है। तो जानते हैं किस रंग के पर्स से बदलेगी आपकी किस्मत...

आगे देखें पर्स के रंग का बारे में...

हरा रंग

हरा रंग उन्नति और जीवन को दर्शाता है। अगर इस रंग का पर्स लेते हैं तो आप अपने करियर में जरूर आगे बढ़ेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई विकल्प मिलेंगे। यह कलर बिजनेस करने वालों के लिए काफी खास होता है। इससे उनके कारोबार को बढ़ावा मिलता है।

आगे देखें पर्स के रंग का बारे में...

पीला रंग

पीले रंग का पर्स भले ही आपको आकर्षित करता है लेकिन इसे रखने से पैसा आता-जाता रहता है। इससे अच्छा है आप मस्टर्ड या पिस्टल यैलो कलर का पर्स लें।

आगे देखें पर्स के रंग का बारे में...

पिंक रंग

पिंक कलर प्यार और रिलेशनशिप को दर्शाता है। जो भी स्त्रियां अपने पार्टनर की तलाश में है वे पिंक कलर का पर्स रखें। अगर आप पैसा कमाने की सोचती है जो इस कलर का पर्स न लें।

आगे देखें पर्स के रंग का बारे में...

काले रंग का पर्स

काले रंग का पर्स हमेशा लोगों को ज्यादा पसंद आता है। काला रंग ऐसा होता है जो किसी भी कपड़े के साथ मैच हो सकता है। इसलिए भी लोग काले रंग का पर्स लेना ज्यादा पसंद करते है। काला रंग धन और समृद्धि को संबोधित करता है। फेंग शुई के अनुसार अगर आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो काले रंग का ही पर्स रखें।

आगे देखें पर्स के रंग का बारे में...

नीले रंग का पर्स

फेंग शुई के अनुसार नीले रंग का पर्स रखना अच्छा नहीं होता है। नीला रंग पानी को दर्शाता है इसी प्रकार नीले रंग के पर्स में रखे पैसे भी पानी की तरह बह जाते हैं। कभी भी नीले रंग का पर्स न खरीदें।

आगे देखें पर्स के रंग का बारे में...

भूरे रंग का पर्स

अगर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की आदत है और चाहकर भी आप पैसे बचा नहीं पा रहे है तो भूरे रंग का पर्स खरीदे। इससे आपके पैसे बचेंगे और ज्यादा खर्च भी नहीं होंगे।

 

Tags:    

Similar News