19 साल बाद बन रहा सावन में दुर्लभ संयोग, करें ये उपाय तो होगा आपका उद्धार

Update: 2018-07-09 05:46 GMT

जयपुर:सावन का पवित्र महीना इस बार 28 जुलाई 2018 से शुरू हो रहा है। शिव की पूजा के लिए सावन के पहले दिन इन 5 चीजों को घर में लाने शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। शिव को प्रिय सावन की पहली सोमवारी 30 जुलाई 2018 को पड़ रही है। सावन का महीना शिव की आराधना क लिए बेहद शुभ है।

9 जुलाई: सोमवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानने के लिए एक नजर राशिफल

*शास्त्रों की मान्यता के अनुसार, सावन मास में शिव की पूजा करने से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है।साथ ही भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस बार सावन में 19 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि सावन के पहले दिन 5 चीजों को घर में लाने से शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।

* सावन के महीने में जो भक्त भगवान शिव को जल और विल्बपत्र अर्पण करता है। वह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पहले दिन आप चांदी, तांबे या पीतल का जलपात्र खरीदकर लाना अत्यंत शुभ होता है। इस पात्र में जल भरकर रखें और भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

*चांदी का चंद्र या मोती माना जाता है कि भगवान शिव अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। ऐसे में यदि कोई भक्त सावन के पहले दिन चांदी का कड़ा खरीदता है तो उसके लिए तीर्थयात्रा या विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।

IN PICS: नीतू सिंह ने परिवार संग पेरिस में कुछ यूं मनाया अपना 60वां जन्मदिन

*चांदी का विल्बपत्र सावन में सभी लोग शिवलिंग पर विल्बपत्र अर्पित करते हैं। लेकिन कई बार शुद्ध और अंखडित विल्बपत्र मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चांदी का विल्बपत्र के साथ भगवान शिव को जल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करोड़ों पापों को नाश होता है और हर कार्य के लिए शुभ होता है।

चांदी का चांदभगवान शिव के मस्तक पर चांद सुशोभित है। ऐसे में आप सावन के पहले दिन चांदी का चांद ला सकते हैं। इससे चंद्रमा शांत होता है और मन मजबूत होता है।

Tags:    

Similar News