दिख जाएं ये चीजें तो शनिदेव कर देते हैं हर काम आसान, क्या जानते हैं आप?

Update: 2017-11-25 02:24 GMT

जयपुर: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। यही वजह है कि जब किसी जातक की कुंडली में ढैय्या या साढ़ेसाती आती है तब इस प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए बहुत से उपाय करने पड़ते हैं। ऐसा नहीं करने पर शनि के प्रकोप से बचना मुश्किल होता है। ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी किसी न किसी विशेष देवता को समर्पित है।

यह भी पढ़ें...जानिए कैसा है आपकी जीवनसंगिनी का स्वभाव, मस्तक बताएगा सब हाल

रविवार भगवान सूर्य को समर्पित है, सोमवर भगवान शिव को समर्पित है। उसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा और उपाय करना विशेष फलदायी माना गया है। साथ ही साथ कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें शनिवार को देखना बेहद शुभ माना गया है।

*ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन इन चीजों को दिखने से शनिदेव की विशेष कृपा बनती है। मान्यताओं के अनुसार यदि शनिवार की सुबह कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति दरवाजे पर आ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत है। ध्यान रहे कि यदि इन्हें डांटकर भगा देंगे तो शनि के प्रकोप से कभी नहीं बच पाएंगे। साथ ही आने वाले समय में शनिदेव का प्रकोप आपके ऊपर बरसने वाला है।

*शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी नजर आ जाए या किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। उन्हें एक काल कपड़ा या कुछ रुपए अवश्य दें। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं वह अवश्य फलित होने वाला है।

यह भी पढ़ें...हनुमान की भक्ति का जान लेंगे ये सरल उपाय तो इस शनिवार जरूर अपनाएंगे आप

*काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन घर से बाहर निकलते हुए अगर काला कुत्ता नजर आ जाए तो समझ लीजिए कार्य को सिद्ध करने में शनिदेव सहायता करेंगे। इस स्थिति में काले कुत्ते को घी लगी रोटी जरूर खिलाना चाहिए।

Tags:    

Similar News