जानिए रविवार सुबह क्या करें, जो दिलाएगा आपको मान-सम्मान और यश

Update: 2017-10-21 11:18 GMT

जयपुर: रविवार सूर्य देवता का दिन होता है। इस दिन सूर्य देव की विशेष रूप से पूजा करने से समाज में मान-सम्मान मिलता है और यश की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन सूर्य मंत्र का जाप करने से कुंडली में सूर्य से संबंधित दोष दूर जाते हैं। पूजन में सूर्य देव का पसंद लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें...शनि का धनु में गोचर, 26 अक्टूबर के बाद ये राशियां होगी प्रभावित

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद किसी मंदिर जाएं या फिर घर पर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं इसे कुंडली में दोषो का नाश होता है। इसके बाद इन दो मंत्रो में किसी एक मंत्र का जाप करें।

प्रात: स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यम् रूपं हि मण्डलमृचोथ तनुर्यजूंषि।

सामानि यस्य किरणा: प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्।।

इस मंत्र का जाप करें और पूजन के बाद अपने मस्तक पर लाल चंदन जरूर लगाएं

ॐ खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे।

निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।

त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।

भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।

Tags:    

Similar News