VIDEO: वरुण धवन ने मुंबई में खरीदा नया घर, पार्टी में पहुंचे स्टार्स

Update: 2017-12-18 04:08 GMT

मुंबईः एक्टर ने मुंबई में अपना घर ले लिया है और वो इस घर में शि‍फ्ट भी हो गए हैं। उनके इस घर की पार्टी में पहुंचे एक्टर अनुपम खेर ने उनके घर का व्यू वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियाे में वरुण ने अपने घर के जरूरी हिस्सों को दिखाया है। इस दौरान उनके घर में उनके दोस्तों के अलावा उनके पापा डेविड धवन भी मौजूद दिखे। दो सफल फिल्मों के बाद एक्टर ने खुद को मुंबई में एक नया घर गिफ्ट के तौर पर दिया है। एक्टर ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसे कि उनकी मां लाली धवन ने डिजायन किया है। अनुपम खेर जो जुड़वा 2 में धवन के को-स्टार थे उन्होंने गृह प्रवेश पूजा अटेंड की और एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में एक्टर अपने घर के हर कोने को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- वरुण धवन ने मुझे अपने आलीशान घर का टूर करवाया। उसे मैं बचपन से देखता आ रहा हूं जब उसके गौरान्वित पिता डेविड धवन अपने वेस्पा स्कूटर पर यात्रा किया करते थे। कड़ी मेहनत का फल मिलता है। मां लाली धवन ने इंटीरीयर डिजायन किया है। हाल ही में वरुण को निकलोडियन किड्स च्वॉइस एवॉर्ड्स में देखा गया था। जहां उनके साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि इस साल वरुण की दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों को ही दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला। पहली फिल्म होली के मौके पर रिलीज हुई और दूसरी दशहरे पर। बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 दोनों ही 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

Tags:    

Similar News