ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, तो लड़की ने सिखाया ऐसा सबक की अब मुहं भी नहीं दिखा रहा

Update: 2017-03-20 13:00 GMT

नई दिल्ली: आज के समय में सच्चा प्यार सिर्फ उन्हें ही मिलता है जो ऊपर से नसीब में लिखा कर लाते हैं, वर्ना तो यहाँ प्यार के बदले में सिर्फ धोखा ही नसीब होता है। अब अगर कोई धोखा दे ही दे तो क्या करेंगे, टूटा दिल लिए कहीं दूर निकल लेंगे लेकिन कुछ लेते हैं बदला। फिर इनका बदला बन जाता है हेडलाइन। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न की 26 वर्ष की हीदी रूहोनेन को ब्वॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो उसने जो किया वो अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।

अपने पुरुष मित्र के साथ काफी लम्बे समय से रिश्ते में रही हीदी को जब पता चला की जिससे वो बेइंतेहा प्यार करती है। वो तो उसको सिर्फ धोखा दे रहा है तो उसका दिल टूट गया। लेकिन उसने ब्वॉयफ्रेंड को कड़ा सबक सिखाने की ठानी ताकि वो किसी और को धोखा न दे सके।

काफी दिन सोचने के बाद हीदी ने ब्वॉयफ्रेंड के दिए हुए वीडियो गेम, बुक्स, कपड़े, शूज और अन्य गिफ्ट की गैरेज में सेल लगा दी। ये सभी गिफ्ट्स हाथो हाथ बिक गए। अब हीदी कमाए हुए पैसे से लम्बी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रही है।

Tags:    

Similar News