शादी के 11 साल बाद पति, पत्नी और 'वो' का विवाद पहुंचा थाने, जानें क्यों?

Update: 2017-12-06 09:20 GMT
शादी के 11 साल बाद पति, पत्नी और 'वो' का विवाद पहुंचा थाने, जानें क्यों?

लखनऊ: शादी के 11 साल बाद पति की लाइफ में दिलकश हसीना की एंट्री के बाद 'पति, पत्नी और वो' का विवाद थाने तक पहुंच गया। मेडिकल कॉलेज चौराहे के क़रीब रेस्टोरेंट में पति और माशूका को देख विरोध दर्ज कराना पत्नी को भारी पड़ गया। आशा ज्योति केंद्र, आलमबाग में सुलह के सारे रास्ते बंद हो जाने के बाद पत्नी ने संगीन धाराओं में अपने पति और उसकी माशूका के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता की मां कैंसर पीड़ित बताई जा रही हैं।

खदरा हसनगंज में रहने वाली शीबा (बदला हुआ नाम) की शादी एक जून 2006 को हाता मिर्ज़ा अली खान ठाकुरगंज में रहने वाले रेहान हुसैन से हुई थी। शादी के दो साल बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसकी वजह से दोनों की खुशगवार जिंदगी और सुकून जाता रहा।

पहले परिजनों के हस्तक्षेप से शांत हुआ था मामला

शीबा के अनुसार वर्ष 2014 में उसे पता चला कि उसके पति रेहान हुसैन का बाजारखाला में रहने वाली एक रेस्टोरेंट की मैनेजर हुस्ना (बदला हुआ नाम) से रिश्ते हैं। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि रेहान ने शीबा की पिटाई कर दी। बाद में परिजनों के हस्तक्षेप के विवाद शांत हुआ। इस बीच बीते 25 नवंबर को शीबा ने अपने पति रेहान और उसकी महबूबा हुस्ना को मेडिकल कॉलेज चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में देखा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।

पति और उसकी माशूका ने मिलकर की पिटाई

शीबा का आरोप है कि विवाद के दौरान पति व उसकी माशूका ने उसकी पिटाई कर दी। पति की बेवफाई से परेशान शीबा ने आशा ज्योति केंद्र, आलमबाग में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। लेकिन बातचीत से मामले का हल नहीं निकल सका।

बेटी पर भी गंदी नजर

अपने पति की बेवफाई और माशूका से मिल रही धमकियों के बाद शीबा ने ठाकुरगंज थाने में पति और उस महबूबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में शीबा ने लिखा है, कि उसे पति ने ज़बरदस्ती भांग खिलाना शुरू कर दिया। शीबा का आरोप है, कि उसके पति कि गंदी निगाह उसकी बेटी पर भी है। जिसकी वजह से वह बेटी के ऊपर भी भद्दे कमेंट करता रहा है। शीबा की तहरीर पर पुलिस ने गाली गलौज, छेड़खानी, अप्राकृतिक यौन शोषण और जान से मारने से मारने की धमकी देने का मुक़दमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News