Aaj Ka Mausam 2 April 2024: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा करेगी परेशान

Aaj Ka Mausam 02 April 2024: पश्चिमी विक्षोभ का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन पछुआ हवाओं परेशान किया। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-01 23:30 GMT

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 02 April 2024: पश्चिमी विक्षोभ का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन पछुआ हवाओं परेशान किया। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज मंगलवार (02 April 2024) को भी तापमान में कमी देखने को मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि अगले सप्ताह में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही तापमान में कुछ कमी भी देखने को मिलेगी, हालांकि अगले सप्ताह तापमान में फिर बढ़ोतरी होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और उसके आस-पास का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सूबे में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से रहेगी राहत

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के सुलतानपुर में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने का अनुमान है। प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है, जो प्रदेश में सबसे कम है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसका असर अगले चार-पांच दिनों तक देखने को मिलेगा।

तेज पछुआ हवा से लुढ़का पारा

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के साथ तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। इनका असर अभी एक-दो दिनों तक जारी रह सकता है। हवा की गति 25 सो 35 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो हल्की आंधी का स्तर है। आसमान साफ रहने से तापमान बढ़ेगा, लेकिन 40 डिग्री से नीचे 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

Tags:    

Similar News