Aaj ka Mausam : फिर करवट लेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, इन जिलों में बारिश का अनुमान

Aaj Ka Mausam 08 April 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से गर्मी अपना कहर दिखा रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-08 01:33 GMT

Weather Update (सांकेतिक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam 08 April 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से गर्मी अपना कहर दिखा रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आंधी भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले 3 दिनों तक आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाऐं भी चल सकती है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिला था।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज (08 अप्रैल, 2024) पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने के साथ 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा कि 9, 10 और 11 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल राजधानी लखनऊ के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर, चित्रकूट, जौनपुर, कौशांबी, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और बलिया में बारिश की संभावना है। वहीं, 9 अप्रैल को भी इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के कारण इन क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रयागराज का सबसे अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन रविवार (07 अप्रैल, 2024) को राजधानी लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रयागराज में 40 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 38.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस और लखीमपुर खीरी में 36 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर

सूबे में अचानक मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही बुखार जैसी बीमीरियां भी परेशान कर सकती हैं। 

Tags:    

Similar News