Aaj ka Mausm : यूपी में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिये कब तक सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausm 28 May 2024 : उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। गर्मी का आलम ये है कि सुबह होते की आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है, दोपहर में लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है।

Written By :  Rajnish Verma
Update:2024-05-28 07:14 IST

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausm 28 May 2024 : उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। गर्मी का आलम ये है कि सुबह होते की आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है, दोपहर में लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। हीटवेव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे हीटवेव आपको और परेशान कर सकती है। 30 मई के कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सूबे की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सूरज की तपिश जारी रहेगा, यहां आज यानी 28 मई का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है। बीते दिन यहां 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद बाद सबसे ज्यादा है। लखनऊ में मई, 2019 में 44.8 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान दर्ज किया गया था।

इतिहास में दूसरी बार सबसे अधिक झांसी का तापमान

वहीं, सूबे के झांसी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मई माह में इतिहास का दूसरी बार सबसे अधिक तापमान है। यहां वर्ष 1892 से 2024 के बीच 20 मई, 1984 को 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद आगरा में 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां भी इतिहास में दूसरी बार सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 1977 से 2024 के बीच 31 मई, 1994 को 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। पूर्वी यूपी में कानपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। अगले 48 घंटों के दौरान मौजूदा स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और उसके बाद 30 मई 2024 से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी।

यहां जारी रहेगा हीटवेव का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा एवं आस-पास के क्षेत्र में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मेरठ, कासगंज एवं आस-पास के क्षेत्र में लू का प्रकोप जारी रहेगा।  

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आस-पास के क्षेत्र में रातें भी गर्म रहेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

Tags:    

Similar News