Aaj Ka Mausam: UP में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 29 मई को आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा की 'महा चेतावनी'
Aaj Ka Mausam: आगामी चार दिन के दौरान, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ बड़ा आंधी-तूफान आने वाला है। इस दौरान, कई स्थानों पर 100 की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी।
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam 29 May 2026: उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम बड़ा करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 मई तक देश के कई भागों में तेज आंधी, तूफान और वर्षा की बड़ी चेतावनी जारी की है। विशेषकर उत्तर प्रदेश में 29 मई को मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार कई इलाकों में 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा की संभावना है। आज 29 मई को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की आशंका है। IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
दिल्ली समेत इन राज्यों में बदला मौसम
आज शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 मई को 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान में 31 मई तक हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है।
पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी आंधी-तूफान का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिलेगा। बिहार में 29 मई को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। झारखंड और ओडिशा में 31 मई के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय
दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और वर्षा का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से यह बड़ा मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे लंबे वक़्त से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
बता दे, IMD ने किसानों को भी सलाह दी है कि खराब मौसम को गंभीरता से लेते फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कर लें। वहीं लोगों से पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों से दूर रहने की अपील की गई है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।