Agra News: बॉयफ्रेंड का काला कारनामा, जबरदस्ती का विरोध करने पर नाबालिग को किया मरणासन्न

Agra News: जंगल मे गणेश और संतोष ने मिलकर लड़की से जबरदस्ती की।लड़की को मरा हुआ समझकर दोनों उसे कटीले जंगल में फेंक गए।

Report :  Rahul Singh
Update: 2023-03-11 07:22 GMT

बॉयफ्रेंड का काला कारनामा (photo: social media ) 

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बॉयफ्रेंड के साथ होली खेलने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी हो गई। बॉयफ्रेंड गणेश ही लड़की की जान का दुश्मन बन गया। बॉयफ्रेंड ने पहले उसे नाश्ता कराया। फिर अपने दोस्त के साथ लड़की को मांगरोल गुजर गांव जंगल में ले गया। जंगल मे गणेश और संतोष ने मिलकर लड़की से जबरदस्ती की।लड़की ने विरोध किया तो बॉयफ्रेंड हिंसक हो गया। पहले लड़की के सिर पर पत्थर मारा। फिर दुपट्टे से लड़की का गला दबा दिया। गणेश और संतोष ने सोचा कि लड़की मर गई है। लड़की को मरा हुआ समझकर दोनों उसे कटीले जंगल में फेंक गए।

सुबह नाबालिक को होश आया तो वह घिसटते हुए जंगल के बाहर तक आ गई। रास्ते से गुजर रहे एक युवक को आवाज देकर बुलाया। अपने साथ हुई आपबीती बताई। अपने भाई का फोन नम्बर बताया। जानकारी मिलते ही नाबालिक के परिजनों और सिकन्दरा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल लड़की को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाबालिक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

नाबालिग के होश में आने का इंतजार कर रही पुलिस

सिकन्दरा पुलिस, नाबालिग के होश में आने का इंतजार कर रही है। नाबालिग के होश में आने के बाद उसका मेडिकल करवाया जाएगा। लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। सिकन्दरा पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर लड़की के दोस्त गणेश और सन्तोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गणेश ने पुलिस पूछताछ में लड़की के साथ मारपीट करने की, गला घोटने की बात कबूल की है। घटना के बाद लड़की के परिवार सदमे में है। लड़की की मां ने दोषियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की है। आरोपी गणेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसके दोस्त संतोष की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

Tags:    

Similar News