Agra News: दबंगों ने घर में घुसकर फाड़े महिलाओं के कपड़े, तीन लोग लहूलुहान

Agra News: दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया है। शराब के नशे में दबंगों ने महिलाओं से जमकर अभद्रता की। एक महिला के कपड़े फाड़ डाले। महिला को निर्वस्त्र कर दिया।

Report :  Rahul Singh
Update: 2023-03-11 08:14 GMT

Agra crime (फोटो: सोशल मीडिया )

Agra News: आगरा में दबंगो का आतंक देखने को मिला। घर मे घुसकर महिलाओ के कपड़े फाड़े। एक महिला को निर्वस्त्र कर दिया। आरोप है कि दुष्कर्म के प्रयास का प्रयास किया। वहीं जब शोर सुनकर परिजन बचाने आये तो उनको भी पीटा। तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि शराब पीकर दबंगो ने उत्पात मचाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार है।

मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है, यहां दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया है। शराब के नशे में दबंगों ने महिलाओं से जमकर अभद्रता की। एक महिला के कपड़े फाड़ डाले। महिला को निर्वस्त्र कर दिया। 4 लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला की चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद अन्य महिलाएं उसे बचाने आई तो दबंगों ने उन्हें भी दबोच लिया। उन महिलाओं के कपड़े भी दबंगों ने फाड़ डाले। महिलाओं से हद दर्जे की अभद्रता की। बचाने आए परिवार के लोगों पर भी दबंगो ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। 3 लोगों को लहूलुहान कर दिया।

हंगामा बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख हमलावर युवक महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर ताजगंज थाना पुलिस ने 8 नामजद और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के बाद पीड़ित महिला और उनका परिवार दहशत में है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये है पूरा मामला 

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर उन्हें धमका रहे हैं। पुलिस को थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि वह शाम करीब 5:00 बजे अपने प्लॉट पर जा रही थी। तभी घर के बाहर खड़े रघुवीर, रामनिवास, जगदीश, अनिल, महेश, और योगेश ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। डरकर महिला अपने घर में घुस गई। महिला के पीछे नामजद लोग भी घर के अंदर घुस आए। शराब के नशे में युवकों ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट शुरू कर दी। महिला को निर्वस्त्र कर दिया। बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर घर में मौजूद महिला की देवरानी और जेठानी उसे बचाने आई तो हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया। उनके कपड़े फाड़ दिए। उनके साथ भी मारपीट कर दी। जमकर अभद्रता की। हंगामा बढ़ा दो हमलावरों के परिवारी जन भी मौके पर आ गए। उन्होंने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडे कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। 3 लोगों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। देखना होगा पुलिस टीम दबंगों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। वारदात के बाद पीड़ित महिला का परिवार दहशत में है। पुलिस से जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

Tags:    

Similar News