Aligarh News: देर रात थाना महुआखेड़ा पहुंचे एसपी सिटी आदित्य बंसल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aligarh News : अलीगढ़ में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने देर रात थाना महुआखेड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।

Update:2026-05-16 09:36 IST

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल के द्वारा शुक्रवार देर रात्रि थाना महुआखेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी सिटी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया।

उन्होंने थाना स्टाफ को निर्देशित करते हुए। कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही विवेचनाओं में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।एसपी सिटी ने थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों को अनुशासन, बेहतर कार्यशैली एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा। कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।इस दौरान थाना प्रभारी महुआखेड़ा एएसपी सम्यक चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News