Aligarh News : बकरीद से पहले अलर्ट मोड में अलीगढ़ पुलिस, एसपी देहात ने किया पैदल गश्त

Aligarh News : बकरीद से पहले अलीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में, एसपी देहात ने हरदुआगंज और अकराबाद में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।

Update:2026-05-27 21:19 IST

Aligarh News  

Aligarh News: बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अलगढ़ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक देहात मनीष कुमार मिश्र ने देहात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने थाना हरदुआगंज क्षेत्र के कस्बा जलाली और थाना अकराबाद क्षेत्र के कस्बा पिलखना में भ्रमण कर बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर फीडबैक भी लिया। गश्त का मुख्य फोकस संवेदनशील इलाकों, ईदगाहों और बाजारों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना रहा।

इस दौरान एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र कौडियागंज स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा। कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। और शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

पैदल गश्त में क्षेत्राधिकारी बरला और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से बातचीत कर यातायात व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के उपायों पर भी चर्चा की। एसपी देहात ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखें और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतें।

अलीगढ पुलिस प्रशासन का कहना है। कि बकरीद पर कुर्बानी, नमाज और बाजारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने सभी समुदायों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

Tags:    

Similar News