Aligarh News: डीएलएड परीक्षा मामले में वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Aligarh News: डीएलएड परीक्षा में सोशल मीडिया के जरिए परीक्षार्थियों से संपर्क और यूपीआई से रुपये लेने के मामले में इगलास पुलिस ने वांछित आरोपी को लखनऊ से पकड़ा।

Update:2026-08-08 22:37 IST

डीएलएड परीक्षा मामले में वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Aligarh News: डीएलएड परीक्षा में सोशल मीडिया के जरिए सेंधमारी करने की कोशिश और परीक्षार्थियों से यूपीआई के माध्यम से रुपये लेने के मामले में इगलास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2025 में आयोजित डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने का प्रयास किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर परीक्षार्थियों को प्रभावित करने और उनसे यूपीआई के माध्यम से रुपये लेने की कोशिश की थी। मामले में थाना इगलास पर मु0अ0सं0 708/25 के तहत धारा 112 बीएनएस, 13(5)/11(7) सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम तथा 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जांच और लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को वांछित अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद थाना इगलास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतेश पाण्डेय पुत्र नरेश कुमार पाण्डेय, निवासी अम्बिकापुरम नेपालापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर को जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा में सेंधमारी 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इसी मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अब मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश और रुपये के लेनदेन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों की भूमिका भी खंगाली जा सकती है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीतेश पाण्डेय के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनव तोमर, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल जयपाल सिंह, थाना इगलास जनपद अलीगढ़ शामिल रहे।

Tags:    

Similar News