Aligarh News: अलीगढ़ में बस चालक से मारपीट मामले में तीन भाई गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई

Aligarh News: पिसावा थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक से अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों को गिरफ्तार कर मुकदमे के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू की।

Update:2026-08-07 23:02 IST

अलीगढ़ में बस चालक से मारपीट मामले में तीन भाई गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई (Photo- Newstrack)

Aligarh News: थाना पिसावा क्षेत्र में संगम शक्ति इंटर कॉलेज के बस चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी आपस में भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों को थाना क्षेत्र पिसावा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को संगम शक्ति इंटर कॉलेज के बस चालक के साथ कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधक की तहरीर के आधार पर थाना पिसावा में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत धारा 115(2), 126(2), 125, 74 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। इसी क्रम में थाना पिसावा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार पुत्र ओमवीर सिंह, सौरभ पुत्र ओमवीर सिंह और गौरव पुत्र ओमवीर सिंह, सभी निवासी ग्राम बालनपुर, थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को थाना क्षेत्र पिसावा से गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है। कि मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 उदयवीर सिंह, उ0नि0 महीपाल सिंह, उ0नि0 विकास चौहान, कां0 देवेन्द्र कुमार और कां0 नागेन्द्र कुमार शामिल रहे। सभी पुलिसकर्मी थाना पिसावा, अलीगढ़ से संबंधित हैं।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Tags:    

Similar News