Aligarh News: अलीगढ़ में पर्यटन को मिलेगा पुलिस का सुरक्षा कवच, कारोबार को बढ़ावा

Aligarh News: एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने होटल कारोबारियों को सुरक्षित माहौल और बेहतर समन्वय का भरोसा दिया, बोले- पर्यटन बढ़ने से कारोबार और रोजगार बढ़ेगा।

Update:2026-08-08 18:57 IST

अलीगढ़ में पर्यटन को मिलेगा पुलिस का सुरक्षा कवच, कारोबार को बढ़ावा (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और जिले में पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। अलीगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से “अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं” विषय पर संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने प्रतिभाग कर होटल संचालकों, व्यापारियों एवं एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों से संवाद किया।कार्यक्रम में अलीगढ़ के पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोगों ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित वातावरण, बेहतर यातायात व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधा से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा।


अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उपस्थित होटल संचालकों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिले में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलीगढ़ पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पर्यटकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा सकता है। इससे न केवल अलीगढ़ की पहचान पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।संगोष्ठी के दौरान अलीगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


कार्यक्रम में होटल संचालकों एवं व्यापारियों ने भी पर्यटन विकास में पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।आयोजन के माध्यम से अलीगढ़ को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने तथा आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया।

Tags:    

Similar News