Aligarh News: अलीगढ़ में 23 मई को विशाल रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी नौकरी

Aligarh News: अलीगढ़ में 23 मई को रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें 30 कंपनियां युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर देंगी।

Update:2026-05-21 17:27 IST

अलीगढ़ में 23 मई को विशाल रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी नौकरी (Photo- Newstrack)

Aligarh News: युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 मई को सुबह 10 बजे से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई एवं गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आगरा रोड स्थित गगन कॉलेज परिसर में आयोजित होगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन अलीगढ़ मंडल पीपीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया। कि इस रोजगार मेले में लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में विजन इंडिया सर्विस, टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पेटीएम, ईएफएस प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया स्टील प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से मार्केटिंग, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज और टेलीकॉलर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए और एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे।अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार संगम और राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कर लें।

बिना पंजीकरण के प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं

बिना पंजीकरण वाले अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं। कि वे अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अद्यतन बायोडाटा लेकर उपस्थित हों। साथ ही रिक्त पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

इस रोजगार मेले को युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही।

Tags:    

Similar News