Amarnath Yatra : अटैक पर बोले आजम-आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता

Update: 2017-07-11 11:02 GMT
फ़ाइल फोटो

रामपुर : अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है, कि इसके लिए उनके पास अल्फाज नहीं हैं।

उन्होंने कहा आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। सहारनपुर से जिस आतंकवादी को पकड़ा गया है उसने कई बड़ी वारदातें अंजाम दी हैं। वह मुसलमान नहीं है। इससे साबित होता है कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। नफरतों को कम कर इससे लोगों को सबक लेना चाहिए। आजम खां ने आगे कहा कि किसी की जान बचाना बड़ा पुण्य का काम है।

Tags:    

Similar News