यूपी में 18 अगस्त से टीकाकरण अभियान की शुरुआत, इतने मवेशियों को मिलेगा लाभ

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी 18 अगस्त से पशुओं के टीकाकरण का अभियान 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा।

Update: 2020-08-17 15:18 GMT
यूपी में 18 अगस्त से चलेगा पशुओं का टीकाकरण अभियान

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी 18 अगस्त से पशुओं के टीकाकरण का अभियान 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 62,407 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है। जिनमें अब तक 6,51,842 लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है।

ये भी पढ़ें: डॉक्टरों पर भड़के डीएम, मेडिकल स्टाफ पर कार्रवाई के दिए निर्देश, ये है वजह

सर्विलांस के द्वारा अब तक 60,428 व्यक्ति लक्षणग्रस्त पाये गये

कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए गहन सर्विलांस के द्वारा अब तक 60,428 व्यक्ति लक्षणग्रस्त पाये गये। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवा से उत्तर प्रदेश में 85,055 यात्री आये हैं, जिसमें से 9,847 लोग इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन एवं 7261 लोग होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 5987 बसों से कुल 8.61 लाख लोगों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 15.06 करोड़ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड हुए हैं, जिसमें से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 2.55 करोड़ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किये गये हैं।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 7,96,549 इकाईयां क्रियाशील हैं, जिनमें 50.29 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक कर्मचारियों वाली औद्योगिक इकाईयों में 37,772 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है, जिनमें 36,672 पल्स ऑक्सीमीटर एवं 37,603 थर्मोमीटर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: मौत का सामान हैः बिक रहे आकर्षक और लुभावने वायरस ब्लॉकर कार्डस

61,471 काॅमन सर्विस सेन्टर क्रियाशील

प्रदेश में 61,471 काॅमन सर्विस सेन्टर क्रियाशील हैं, जिनमें 1,22,942 व्यक्ति कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत अप्रैल से जुलाई, 2020 तक प्रत्येक माह राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त, 2020 से अगस्त माह के नियमित खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 5098 गो-संरक्षण स्थलों में 5.11 निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये हैं। सभी गो-आश्रय स्थलों पर भरण-पोषण के लिए धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है। प्रदेश के जनपदों में कुल 3,444 भूसा बैंक की स्थापना सुनिश्चित कर कुल 7.86 लाख कुन्तल भूसा की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि ‘‘मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फंड’’ में अब तक कुल 429.53 करोड़ से अधिक धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इस फंड से विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं जिला अस्पतालों को कोविड की रोकथाम एवं उपकरण आदि के मद में अब तक 366.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

ये भी पढ़ें: चीन ने भारत को घेरा: तिब्बत से कालापानी तक, बॉर्डर पर तोपों की तैनाती, बढ़ाई सेना

Tags:    

Similar News