Lucknow News: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका अजय मिश्रा' टेनी' का पुतला, राजस्थान से आए सैकड़ों बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने को अड़े

Lucknow News: लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के सामने राज्य गृह मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' की बर्खास्तगी की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी समर्थकों अजय मिश्रा 'टेनी' का पुतला फूंका और बर्खास्तगी की उठाई मांग इस दौरान राजस्थान से आए सैकड़ों बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने को अड़े रहे।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-01 14:16 GMT

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' का पुतला फूंका: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत (Politics of Uttar Pradesh) में रोज़ाना हलचल मच रही है। राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों में भी तेज़ी आई है। रोज़ाना प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलग-अलग मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन होना अब आम बात हो गई है। सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने सत्ताधारी दल यानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा भी विपक्षी पार्टियों (opposition parties) की रणनीतियों को असफल करने का पूरा प्रयास कर रही है।


इसी के मद्देनजर, बुधवार देर शाम को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग उठाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।


गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Minister of State for Home Ajay Mishra Teni) का फूंका गया पुतला

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ ख़ूब नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग उठाई। साथ ही, उनका पुतला भी फूंका। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। जिसके बाद, पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।


गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri violence) में हुई किसानों की मृत्यु का आरोप अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लगा है। जिसकी जांच रिटार्यड जज प्रदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर की जा रही है। जिनके द्वारा अभी तक 68 गवाहों में से 30 के बयान दर्ज करवा लिए गए हैं और आशीष मिश्रा जेल में हैं।


राजस्थान के सैकड़ों छात्र भी कांग्रेस मुख्यालय पर कर रहे हैं प्रदर्शन

कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को जब कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उस वक़्त यह भी देखा गया कि राजस्थान से आए सैकड़ों छात्र भी अपनी मांगों को लेकर अभी तक डटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इसके पीछे बीजेपी की साज़िश बता रही है। जबकि, बेरोजगार छात्रों का कहना है कि राजस्थान सरकार द्वारा अलग-अलग भर्तियां पूरी नहीं कराई जा रही हैं। इसके लिए वह कांग्रेस मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। बता दें कि, यह अभ्यर्थी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने को लेकर अड़े हुए हैं। जिसके कारण रविवार की रात से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News