Lucknow Latest News: 500 करोड़ से अधिक की जालसाजी, हेलोराइड कम्पनी के मालिक अभय कुशवाहा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lucknow : हेलोराइड कम्पनी के मुख्य मालिक अभय कुशवाहा को आज थाना हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-28 13:41 GMT

Raebareli: रायबरेली पुलिस ने फर्जी कंपनियों के जरिये 50 करोड़ से ज्यादा इन्वेस्ट कराने वाला कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार।

हेलोराइड कम्पनी के मालिक अभय कुशवाहाLucknow : हेलोराइड कम्पनी के मुख्य मालिक अभय कुशवाहा को आज थाना हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फ़्रॉड माफिया पर लगभग 500 करोड़ से अधिक इन्वेस्टरों के धन को गबन करने का आरोप है। लखनऊ से विभिन्न थानों में इस पर धोखाधड़ी के लगभग 37 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस को इसकी एक लंबे समय से तलाश थी। स्मरण रहे इस फ़्रॉड माफिया की यह दूसरी बार गिरफ्तारी है। इससे पूर्व बाराबंकी के कारोबारी अरुण कुमार वर्मा की शिकायत पर इसको गत 12 मार्च 2019 को थाना विभूति खण्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

500 करोड़ रुपये से अधिक धन बटोरकर भागा सऊदी अरब

हेलोराइड कम्पनी के मालिक अभय कुशवाहा

आज गिरफ्तार किये गए फ़्रॉड माफिया हेलो राइड कम्पनी (Hello Ride Company) के मालिक अभय कुशवाहा (hello ride company ke malik Abhay Kushwaha) जब गत 12 मार्च 2019 को पहली बार गिरफ्तार हुआ था, तब वह अपनी दो माह में न्यायालय से जमानत करवा कर अपने सभी 10 हजार इन्वेस्टरों का 500 करोड़ रुपये से अधिक धन बटोरकर सऊदी अरब भाग गया था।

तभी से लखनऊ की विभिन्न थानों की पुलिस को इस जलसाज की तलाश थी। आज दोपहर के समय थाना हजरतगंज पुलिस को एक इन्वेस्टर से सूचना मिली कि हेलो राइड कम्पनी का मालिक अभय कुशवाहा लखनऊ में आया हुआ है। थाना हजरतगंज पुलिस ने आज इस जालसाज को थाना हजरतगंज इलाके में दोपहर बाद दबोच लिया।

थाना हजरतगंज पुलिस ने बताया कि कौशाम्बी के रहने वाले इस जालसाज अभय कुशवाहा ने लखनऊ के थाना विभूतिखण्ड इलाके के साइबर हाइट्स टॉवर में अपना ऑफिस खोला था। ये बाइक किराये पर चलाने के व्यवसाय में कई इन्वेस्टरों की रकम इन्वेस्ट करवा चुका है।

Tags:    

Similar News