UP News : प्रदेश में जीका वायरस को रोकने के लिए टेस्टिंग शुरू, 17 लोग पूरी तरह हुए स्वस्थ

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 तथा अब तक कुल 16,87,240 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-11 16:07 GMT

 जीका वायरस (कॉन्सेप्ट फोटोः सोशल मीडिया) 

Lucknow : राज्य सरकार ने कहा है कि जिस प्रकार से डेंगू एवं चिकनगुनिया के लिए  सावधानी बरती जा रही है उसी तरह की  सावधानी बरती जाय। कानपुर से  जीका वायरस अन्य जिलों में न फैलने पाए इसके लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।  इसके लिए एग्रेसिव टेस्टिंग का काम शुरू किया है।  आज  3500 से अधिक टेस्टिंग की गई।  दरअसल जीका वायरस एडिज मच्छर के काटने से फैलता है।  इसलिये  हर संभव मेडिकल व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीयप्रबन्ध किये गये है। कानपुर में  जीका वायरस के मामले मिले है, जिनमें से आज 17 लोग पूरी तरह  स्वस्थ हो गये हैं।   

43 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,57,918 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये हैं। प्रदेश के 43 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है तथा 3 जनपदों में दो-अंकों में कोविड के केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,48,19,258 सैम्पल की जांच की गयी है। 

फोटो- सोशल मीडिया

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 तथा अब तक कुल 16,87,240 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,27,093 डोज दी गयी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ से अधिक वैक्सीन की प्रथम डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। अब तक पहली डोज 10,01,96,279 तथा दूसरी डोज 3,57,02,997 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 13,58,99,276 डोज दी जा चुकी है।

 प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।  उन्होंने बताया कि सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियां को अपनाएं।

Tags:    

Similar News