Shadab Azeem: शादाब अज़ीम ने संभाली सपा सचिव पद की कमान

Shadab Azeem: समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों की सहमति से शादाब अज़ीम को सचिव पद के लिए मनोनयन किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-10-23 07:09 GMT

शादाब अज़ीम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Shadab Azeem: उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शादाब अज़ीम (Shadab Azeem) को लखनऊ महानगर सचिव (Lucknow Mahanagar Sachiv) पद की अहम जिम्मेदारी दी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी से लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों की सहमति से शादाब अज़ीम को सचिव पद के लिए मनोनयन किया गया है।

दीक्षित द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और उत्तर प्रदेश सपा इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर शादाब अज़ीम को समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर के सचिव मनोनीत हुए हैं।

शादाब अज़ीम के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा अपेक्षा जाहिर की है कि शादाब अज़ीम समाजवादी पार्टी को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना असीम सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

Tags:    

Similar News