UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर बयान, सपा को दहाई की संख्या पार करने में भी आएगी मुश्किल

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा अध्यक्ष दंगाइयों को साथ लेकर भाईचारे की बात कर रहे हैं उनको जनता 10 मार्च को पूरे तौर पर नकार देगी। सपा को दहाई की संख्या पार करने में मुश्किल आएगी।

Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-02 15:46 GMT

बृजेश पाठक (फोटो- सोशल मीडिया)

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि ये लाल टोपी व लाल पोटली यूपी की जनता को छलने वाली है। साल 2017 तक सपा (SP) ने जनता को लूटा और छला है। इन्होंने युवाओं के संग धोखा किया है। साल 2017 से पहले यूपी में सपा ने नौकरियों में धांधली की। 

पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि सबको याद है जब ये सत्ता में नहीं थे इन्होंने मकान व बेरोजगारी भत्ता देने के लिए फॉर्म भरवाए थे। इन्होंने न घर दिया था, न भत्ता दिया था। सत्ता में आए थे तो इन्होंने लोगों के घर लुटवाए थे, जमीनें कब्जा करवाई थी। रोजगार तो गुंडों, माफियाओं, भूमाफियाओं को दिया था। उन्होंने कहा कि  इस बार फिर से ये लोग नए पैकेट में पुराना धोखा ही लाए हैं। 

उम्मीदवार और पीछे से उनके साथ खड़े गुंडे लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे सपा

यह बातें कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि  यूपी में दंगा कराने वाले भाईचारे की बात कर रहे हैं। सपा के उम्मीदवार और पीछे से उनके साथ खड़े गुंडे लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। अखिलेश जी! ये कौन सा भाईचारा है? यूपी को तुष्टिकरण की आग में झोंकने वाले आज भाईचारा सिखा रहे हैं। जो खुद के घर में भाईचारा न निभा और बना पाया हो वह भाईचारा की बात करे तो हास्यास्पद है। पाठक ( Cabinet Minister Brajesh Pathak)ने कहा कि दरअसल इनका भाईचारा गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों, बलात्कारियों से ही है। जिनके संरक्षण के लिए ये सत्ता में वापसी का मंसूबा पाले हैं। जनता इन दंगाइयों और बलवाइयों की वापसी नहीं होने देगी।  उन्होंने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने कार्यकाल में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की अवहेलना की वो आज फिर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। सपा अध्यक्ष दंगाइयों को साथ लेकर भाईचारे की बात कर रहे हैं उनको जनता 10 मार्च को पूरे तौर पर नकार देगी। सपा (SP) को दहाई की संख्या पार करने में मुश्किल आएगी। 

साल 2017 तक सपा ने जनता को लूटा और छला: ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि यूपी की जनता अच्छी तरह से जानती है कि सपा को गरीबों से दिक्कत है। जब ये सत्ता में थे तो गरीबी की जगह गरीबों को हटाने की बात करते थे। उन्होंने कहा दसवीं के छात्रों को टैबलेट देने के वादे से मुकरी इस सपा का लैपटॉप घोटाला कोई नहीं भूलेगा। छात्रों संग सपा ने छल किया है।

ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि ये लाल टोपी व लाल पोटली यूपी की जनता को छलने वाली है। साल 2017 तक सपा ने जनता को लूटा और छला है। इन्होंने युवाओं के संग धोखा किया है। साल 2017 से पहले यूपी में सपा ने नौकरियों में धांधली की। उन्होंने अपने लोगों को सरकारी नौकरियों में भरा जिनकी वजह से प्रतिभावान छात्रों को दर-दर की ठोकरे खानी पड़ी। सबको याद है जब ये सत्ता में नहीं थे इन्होंने मकान व बेरोजगारी भत्ता देने के लिए फॉर्म भरवाए थे।

इन्होंने न घर दिया था, न भत्ता दिया था। सत्ता में आए थे तो इन्होंने लोगों के घर लुटवाए थे, जमीनें कब्जा करवाई थी। रोजगार तो गुंडों, माफियाओं, भूमाफियाओं को दिया था। नौजवानों के हक पर डाका डालने का काम किया था। नौकरियां लुटवाई थी। इस बार फिर से ये लोग नए पैकेट में पुराना धोखा ही लाए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब मैं ग्रामीण क्षेत्रों में जाता हूं तो वहां के लोग एक ही बात कहते हैं कि योगी-मोदी  ने हमसे जो भी वादे किए उनको पूरा किया और कोरोना महामारी के दौरान निःशुल्क राशन के साथ आयुष्मान योजना में पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज देखकर हम सभी की मदद की है। हम इसी पारदर्शी सरकार को वोट देंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News