UP Election 2022: लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर कांटे की टक्कर, बीजेपी के राजेश्वर सिंह और सपा के अभिषेक मिश्रा ने क्या कहा सुनिए?

UP Election 2022: लखनऊ की सबसे चर्चित विधानसभा सीट सरोजनी नगर से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह जहां जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं सपा के कैंडिडेट अभिषेक मिश्रा जनता का पूरा आशीर्वाद मिलने की बात कह रहे हैं।

Published By :  Shreya
Update: 2022-02-20 08:56 GMT

राजेश्वर सिंह-अभिषेक मिश्रा (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सबसे चर्चित विधानसभा सीट सरोजनी नगर (Sarojini Nagar Vidhan Sabha Seat) पर इस बार दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। बीजेपी ने पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) को अपना उम्मीदवार बनाया है तो समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra) पर दांव लगाया है। इस सीट पर इन दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 

राजेश्वर सिंह जहां जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं अभिषेक मिश्रा जनता का पूरा आशीर्वाद मिलने की बात कह रहे हैं। अभिषेक मिश्रा अखिलेश यादव की नीतियों और उनके द्वारा किए गए कार्यों के जरिए जहां जनता से वोट मांग रहे हैं वहीं राजेश्वर सिंह पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों को जनता के सामने रखकर वोट मांग रहे हैं। वही दोनों प्रत्याशियों से न्यूस्ट्रेक संवाददाता ने बात की तो उन्होंने क्या कहा आप भी सुनिए..?

Full View

आपको बता दें सरोजिनी नगर सीट पर 2017 में बीजेपी प्रत्याशी स्वाति सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्हें योगी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह पूर्व नौकरशाह राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है राजेश्वर सिंह अपने ताबड़तोड़, हाईटेक प्रचार के जरिए इस सीट पर सुर्खियों में हैं। उनका सीधे अभिषेक मिश्रा से मुकाबला हो रहा है।

2012 के चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी से शारदा प्रसाद शुक्ला जीते थे हालांकि इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह सपा छोड़कर अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शारदा प्रताप शुक्ला की वहां पर अच्छी पकड़ और ब्राह्मणों में पैठ मानी जाती है बीजेपी ने उन्हें तोड़कर कहीं ना कहीं अपना पाला मजबूत करने का काम किया है। हालांकि अभिषेक मिश्रा को भी ब्राह्मण होने और समाजवादी पार्टी का वोट हासिल होगा जिससे उनकी भी काफी मजबूत दावेदारी इस सीट पर है।

सरोजनीनगर सीट का जातीय समीकरण

ब्राह्मण- 1,10,000

अनुसूचित जाति- 90,000

क्षत्रिय-60,000

यादव- 50,000

ओबीसी- 30,000

मुस्लिम- 30,000

कुल मतदाता- 557376

पुरुष मतदाता-279811

महिला मतदाता- 257541

थर्ड जेंडर- 24

गौरतलब है की बीजेपी के राजेश्वर सिंह ने जहां आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री ली है वहीं अभिषेक मिश्रा ने भी आएआईएम अहमदाबाद की नौकरी छोड़कर समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने 2012 में लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत कर अखिलेश सरकार में मंत्री बने थे। वह अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में इस सीट पर दोनों ही प्रत्याशी एक दूसरे से किसी मामले में कमजोर नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल आखिरी फैसला सरोजनी नगर की जनता को करना है, देखना होगा वह किस पर भरोसा करती है और किस पार्टियों के नीति पर अपनी मुहर लगा दी है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News