Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर बोले PM मोदी- 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

Written By :  aman
Report :  NathBux Singh
Update: 2022-10-23 14:49 GMT
Live Updates - Page 2
2022-10-23 13:28 GMT

PM मोदी ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीपोत्सव 2022 समारोह की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ मंच पर सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित दोनों डिप्टी सीएम मौजूद थे। 

2022-10-23 13:20 GMT

सरयू घाट पर संध्या आरती में पहुंचे पीएम मोदी

दीपोत्सव 2022 मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सरयू घाट पर संध्या आरती में भाग ले रहे हैं। उससे पहले उन्होंने भगवान श्री राम के गुणों का गान किया।


2022-10-23 13:17 GMT

राम की पैड़ी पर जगमगाने लगे दीये


धर्मनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2022 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। दीप प्रज्ज्वलित कर दिए गए हैं। देश और दुनिया इसका साक्षी बन रहा है। 

2022-10-23 13:12 GMT

'राम अयोध्या के राजा थे, मगर आराध्य पूरे देश के हैं'

पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा, कि अयोध्या का लगातार विकास हो रहा है। अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, कि देश में राम के अस्तित्व पर सवाल किए गए। एक समय था जब प्रभु राम की चर्चा नहीं होती थी। राम कर्तव्य निभाने का संदेश देते हैं। राम अयोध्या के राजा थे, लेकिन वो आराध्य पूरे देश के हैं।

2022-10-23 13:05 GMT

PM मोदी ने किया प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रामलला का दर्शन करने के बाद अयोध्या लौटे भगवान राम का प्रतीकात्मक रूप से राज्याभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, 'अयोध्या के कण-कण में भगवान राम का दर्शन समाहित है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अयोध्या की रामलीला, सरयू आरती, दीपोत्सव 2022 के माध्यम से ये दर्शन विश्व भर में फैल रहा है। पीएम ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। 

2022-10-23 12:59 GMT

PM मोदी- उपेक्षित धार्मिक स्थलों को संवारना शुरू किया

दीपोत्सव के मौके पर संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज भगवान राम की नगरी में विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। आज तक कई धार्मिक स्थल उपेक्षित थे, हमारी सरकार अयोध्या के साथ ही अन्य उपेक्षित धार्मिक स्थलों को सजाने तथा संवारने का काम कर रही है।'

2022-10-23 12:54 GMT

श्री राम का मूल्य 'सबका साथ, सबका विकास' की देता है प्रेरणा

प्रधानमंत्री ने दीपोत्सव के अवसर पर कहा, 'देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, इस बार दिवाली ऐसे समय आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूर्ण किए हैं। हम 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं। प्रभु राम की संकल्प शक्ति देश को ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने जिन मूल्यों को गढ़ा, वह 'सबका साथ सबका विकास' की प्रेरणा देता है।'

2022-10-23 12:51 GMT

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। पीएम पहली बार अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से भगवान राम से सीखने को कहा। साथ ही, देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।   


2022-10-23 12:47 GMT

'राम के आशीर्वाद से ही दर्शन संभव'

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे दीपोत्सव 2022 का भव्य आयोजन हो रहा है। उससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'रामलला के दर्शन सौभाग्य की बात है। प्रभु राम के आशीर्वाद से ही ये दर्शन संभव है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि यूपी के लोग इस धारा के साक्षी बन रहे हैं। आज मैं सभी राम भक्तों को बधाई देता हूं।'

2022-10-23 12:44 GMT

PM मोदी- यहां आकर धन्य हो गया

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर आए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, राम की नगरी में आकर धन्य हो गया हूं। उन्होंने कहा, रामलला के दर्शन और राज्याभिषेक का मौका सौभाग्य से मिलता है। पीएम ने राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही।


Tags:    

Similar News