Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर बोले PM मोदी- 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

Ayodhya Deepotsav 2022:पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने दिवाली की पूर्व संध्या पर रामलला विराजमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

Written By :  aman
Report :  NathBux Singh
Update: 2022-10-23 14:49 GMT

Ayodhya Deepotsav 2022 Live Updates : रामनगरी अयोध्या में इस बार की दिवाली (Diwali 2022) बेहद खास और भव्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 अक्टूबर 2022) को अयोध्या पहुंच भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। पीएम मोदी ने अयोध्या वापस लौटे भगवान राम की आरती की और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी और गवर्नर आंनदीबेन पटेल ने पीएम मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन और आरती वंदना की। पीएम आज रामलला विराजमान के सामने पांच दीये जलाए। ये दीये 'पंचतत्व' (Panchatattva) अर्थात जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी के प्रतीक होंगे। इसके बाद पीएम मोदी निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह स्थान पर स्थापित 'धर्मध्वज' के सामने भी दीया जलाया। 

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस वर्ष दीपावली का त्योहार भव्य दीपोत्सव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत की अस्मिता एवं सनातन आस्था के मान-बिंदुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के पावन धाम श्री अयोध्या जी में आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022' में हृदय से स्वागत-अभिनंदन।'


Live Updates
2022-10-23 15:03 GMT

PM मोदी लखनऊ के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी ने उन्हें विदा किया। सीएम योगी आज रात अयोध्या में प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या धाम के यात्री निवास में रात्रि प्रवास करेंगे। वो सुबह रामलला हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के बाद गोरखपुर के लिए होंगे रवाना।

2022-10-23 15:01 GMT

धरती पर 'स्वर्गलोक' 



2022-10-23 14:59 GMT

दीयों से जगमगाया अयोध्या 



2022-10-23 14:58 GMT

सीएम योगी को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र 



2022-10-23 14:56 GMT

अयोध्या में जले 15.76 लाख दीये, बना रिकॉर्ड


दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में रविवार को 15 लाख 76 हजार दीप जलाए गए। अयोध्या में इतनी बड़ी संख्या में जले दीयों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने सीएम योगी को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।

2022-10-23 13:54 GMT

'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव की शुरुआत के बाद अपने संबोधन में कहा, 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम हैं।' उन्होंने आगे कहा, कि ईद से दिवाली तक, यही तो भारत की संस्कृति है। प्रधानमंत्री मोदी बोले, दीया स्वयं जलता है और रोशनी सबको देता है। देश ने कितनी ही गंभीर स्थितियों का सामना किया, कई दौर देखे। जब दुनिया की बड़ी-बड़ी शक्तियों का सूरज अस्त हो रहा था, तब भी हमारी उम्मीदों का दिया टिमटिमा रहा था।'


2022-10-23 13:50 GMT

सरयू घाट पर जले 17 लाख दीये, धरती पर 'स्वर्गलोक' सा एहसास


दीपोत्सव 2022 के तहत अयोध्या 17 लाख दीयों की रोशनी से जगमगा गया। वहां मौजूद लोगों को सरयू के घाट पर 'स्वर्गलोक' उतरने सा एहसास हुआ। 

2022-10-23 13:45 GMT

'देश को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए'

अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, देश को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। हमारी विरासत समृद्ध है। साथ ही उन्होंने देशवासियों से गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आह्वान किया।

2022-10-23 13:38 GMT

पीएम मोदी ने देखा लेजर शो


पीएम मोदी देख रहे हैं 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो। अयोध्या आज इस भव्य प्रस्तुति का साक्षी बन रहा है।

2022-10-23 13:35 GMT

प्रधानमंत्री ने नए घाट पर की सरयू आरती


अयोध्या में दीपोत्सव 2022 की शुरुआत हो चुकी है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या लाखों दीयों से जगमगाने लगा है। रोशनी चारों ओर फैल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव में सहभागिता की। बाद वे नया घाट पहुंचे। प्रधानमंत्री ने नया घाट पहुंच सरयू आरती की। 

Tags:    

Similar News