Ayodhya: दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर साउंड-लेजर शो रिहर्सल, रामनगरी में दिखा अद्भुत नजारा

Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्या का दीपोत्सव इस बार बेहद खास होने जा रहा है। इस साल राम की पैड़ी पर जहां 24 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे, वहीं भव्य साउंड-लेजर शो का प्रदर्शन होगा।

Report :  aman
Update: 2023-11-09 14:43 GMT

Ayodhya Deepotsav 2023 (Social Media)

Deepotsav 2023: अयोध्या में दीपोत्सव से पहले गुरुवार (09 नवंबर) को राम की पैड़ी (Ayodhya Ram ki Paidi Deepotsav) पर लेजर लाइट और साउंड शो का रिहर्सल हुआ। रिहर्सल के दौरान अद्भुत छटा देखने को मिली। लेजर लाइट शो को प्रदर्शित करने वाली संस्था ने मशीनों के जरिए रोमांचक नजारा प्रस्तुत किया।

आपको बता दें, अयोध्या में इन दिनों दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रामलला के अस्थायी मंदिर का ये आखिरी दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। अगले साल यानी 22 जनवरी, 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। उससे पहले इस वर्ष राम की पैड़ी पर 24 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे। वहीं, गर्भगृह में शुद्ध गाय के गोबर से बने विशेष दीपक रामलला के सामने जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 

अस्थायी मंदिर का आखिरी दीपोत्सव, उत्साह चरम पर

आपको बता दें, यूपी में साल 2017 में जब सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो उन्होंने अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम शुरू किया था। पिछले सात सालों से ये आयोजन लगातार हो रहा है। हर वर्ष नई भव्यता के साथ इस आयोजन में लोगों का नया उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकारी कर्मचारियों और अयोध्या में युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। इस बार ये उमंग शीर्ष पर होगा। चूंकि, अगले वर्ष जनवरी में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। उससे पहले ये अस्थायी मंदिर का ये आखिरी दीपोत्सव है।

लाइट एंड साउंड शो का भव्य प्रदर्शन

वर्ष 2017 से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरयू तट के किनारे स्थित राम की पैड़ी पर होने वाले असंख्य दीपों का दीपोत्सव और लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन रहा है। बीते 6 साल से तीन दिन के लिए राम की पैड़ी परिसर में लेजर लाइट शो की प्रस्तुति होती है। योगी सरकार की मंशा पर आगामी 5 वर्षों तक नियमित रूप से लाइट लेजर एंड साउंड शो (Light Laser and Sound Show) के प्रदर्शन के लिए योजना पर कार्य शुरू हो गया है। इस लेजर लाइट शो को प्रदर्शित करने वाली संस्था जॉइंट ट्र्स (joint truss) का दावा है कि, यह दुनिया का सबसे बड़ा लेजर शो होगा।

10 हजार गाय के गोबर से बने दीपक जलाए जाएंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने मीडिया को बताया कि, 'इस बार का दीपोत्सव रामलला के दरबार में भव्य होने जा रहा है। फूलों से रामलला का दरबार सजाया जाएगा। करीब 10 हजार गाय के गोबर के दीपक जलाए जाएंगे। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

Tags:    

Similar News